Thursday, August 20, 2026 |
Home Corporate Worldलोन एग्रीगेटर ‘Finbud Financial Services Limited’ ने वित्त वर्ष 2026 में हासिल किया 42 फीसदी अधिक 31,787.96 लाख रुपए का राजस्व

लोन एग्रीगेटर ‘Finbud Financial Services Limited’ ने वित्त वर्ष 2026 में हासिल किया 42 फीसदी अधिक 31,787.96 लाख रुपए का राजस्व

Finbud Financial Services Limited ने FY26 में दर्ज की मजबूत वृद्धि, Loan Aggregator कारोबार में बढ़ा विस्तार

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। बेंगलुरु आधारित Finbud Financial Services Limited loan aggregator platform का संचालन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के audited results की घोषणा की है। Consolidated Balance Sheet के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 22,350.41 लाख रुपए के मुकाबले करीब 42 फीसदी अधिक 31,787.96 लाख रुपए का समेकित revenue अर्जित किया है।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 837.57 लाख रुपए के मुकाबले 39.04 फीसदी अधिक 1164.56 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 12111.31 लाख रुपए के मुकाबले 47.58 फीसदी अधिक 17874.14 लाख रुपए का समेकित revenue अर्जित किया है।

31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 465.49 लाख रुपए के मुकाबले 36.33 फीसदी अधिक 634.61 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां:

जुलाई 2012 में निगमित, Finbud Financial Services Limited भारत में एक loan aggregator platform है और यह लोगों को banks और NBFC कंपनियों से personal, commercial और home loan प्राप्त करने में सहायता करता है।

कंपनी की सर्विसेज :

ऑफ़र की तुलना: Finbud ग्राहकों को विभिन्न lenders के loan offers की तुलना करने में मदद करता है।

उत्पादों की अनुशंसा: Finbud ग्राहकों को सर्वोत्तम loan product के बारे में सलाह देता है।

दस्तावेज़ीकरण: Finbud ग्राहकों को loan documentation process में मदद करता है।

कमीशन: Loan disbursement होने पर Finbud lenders से commission प्राप्त करता है।

कंपनी के प्रोडक्ट:

पर्सनल लोन : कंपनी salaried individuals के लिए unsecured loan उपलब्ध कराने में मदद करती है और यह औसतन 10 लाख रुपए तक होता है। कंपनी के लिए यह agents से प्राप्त होने वाली आय का सबसे बड़ा स्रोत है।

कमर्शियल लोन : कंपनी लघु एवं मध्यम उद्यमों (SME) के लिए unsecured loan उपलब्ध कराने में मदद करती है। यह औसतन 20 लाख रुपए तक होता है। यह segment कंपनी के कुल revenue में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

होम लोन : इस segment में कंपनी individuals और लघु एवं मध्यम उद्यमों (SME) के लिए घर खरीदने या संपत्ति गिरवी रखने के लिए secured loan उपलब्ध कराने में मदद करती है।



You may also like

Leave a Comment