Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate WorldAureate Trade Limited का IPO खुलेगा आज

Aureate Trade Limited का IPO खुलेगा आज

निवेशक 2 जून 2026 को तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | मुंबई आधारित Aureate Trade Limited औद्योगिक और प्रौद्योगिकी-आधारित उत्पादों जैसे पॉलिमर एंड पेट्रोकेमिकल्स, बैटरी सेल और ईवी चार्जर की ट्रेडिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 2 जून 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां:
2018 में निगमित, Aureate Trade Limited घरेलू बाजार में औद्योगिक और तकनीकी सामग्रियों के व्यापार, वितरण और आपूर्ति में लगी हुई है।

कंपनी तीन प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में काम करती है: (1) पॉलिमर एंड पेट्रोकेमिकल्स, (2) लिथियम-आयन और सोडियम-आयन सेल और (3) इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर।

कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में पीवीसी रेजिन, पीईटी रेजिन, पॉलीइथिलीन (एलडीपीई और एचडीपीई ग्रेड), लिथियम-आयन और सोडियम-आयन सेल, लिथियम और लेड-एसिड चार्जर, और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर शामिल हैं। कंपनी का संचालन इन्वेंट्री-आधारित व्यवसाय मॉडल के तहत किया जाता है, जिसमें छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों के ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए उत्पादों की अग्रिम खरीद और स्टॉक किया जाता है।

वित्तीय प्रदर्शन :
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 211.60 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.13 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 172.19 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.45 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 176.62 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.57 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 102.79 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 4.36 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 4.24 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।

IPO के संबंध में जानकारी:
Aureate Trade Limited का आईपीओ BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 2 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 38,98,000 इक्विटी शेयर 70 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 27 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लोट साइज 2000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख बुक रनिंग लीड मैनेजर कंपनी Corporate Makers Capital Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment