जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | Network People Services Technologies Limited (NPST) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में दमदार वित्तीय परिणाम दर्ज किए हैं। कंपनी ने तिमाही-दर-तिमाही आधार पर revenue, profit और operational parameters में उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है, जिससे digital banking और payments technology क्षेत्र में इसकी मजबूत स्थिति दिखाई देती है।
Consolidated Balance Sheet के अनुसार 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2811 लाख रुपए के मुकाबले 143.54 फीसदी अधिक 6846 लाख रुपए का समेकित revenue अर्जित किया है।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 527 लाख रुपए के मुकाबले 133.77 फीसदी अधिक 1232 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 20939 लाख रुपए का समेकित revenue और 4082 लाख रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 20.58 रुपए प्रति शेयर का EPS अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां:
2013 में स्थापित Network People Services Technologies Limited (NPST) एक अग्रणी भारतीय fintech कंपनी है, जो NSE और BSE पर सूचीबद्ध है। कंपनी UPI payments, digital banking, TSP, और PaaS सेवाएं प्रदान करती है।
इसके solutions online-offline transaction processing, banking super apps, fraud prevention, dispute management और RegTech को cover करते हैं।
NPST वर्तमान में 100 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है और प्रतिदिन 50 million से अधिक transaction process करती है।

