जयपुर। राजस्थान के Bhilwara आधारित Elfin Agro India Limited विभिन्न प्रकार के आटा उत्पाद और सरसों तेल निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में सक्रिय कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। Business Remedies की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां:
Elfin Agro India Limited मुख्य रूप से चक्की आटा (उच्च फाइबर वाला साबुत गेहूं का आटा), आर आटा (परिष्कृत साबुत गेहूं का आटा), तंदूरी आटा (विशेष आटा), सूजी (Semolina आटा), मैदा (परिष्कृत आटा) और पीली सरसों के तेल के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है।
कंपनी Rajasthan, Uttar Pradesh, Gujarat आदि राज्यों में थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को अपने Brand “Shiv Nandi” और “Elfin Ka Shri Shyam Bhog” के तहत प्रसंस्कृत गेहूं का आटा बेचती है।
कंपनी कच्चे सरसों के बीजों से खाद्य सरसों का तेल निकालने, छानने और उत्पादन करने का काम भी करती है, जो इसके उत्पादन के लिए कच्चा माल है। कंपनी द्वारा खाद्य सरसों का तेल Brand “Shiv Nandi” के तहत बेचा जाता है।
कंपनी बाजार की मौजूदा स्थितियों के आधार पर चना, मक्का, Soyabean Refined Oil, Rice Bran Refined Oil, गेहूं, पशु आहार, मूंगफली का तेल आदि सहित कुछ कृषि उत्पादों का व्यापार भी करती है। Rajasthan के Bhilwara में कंपनी की दो उत्पादन इकाइयां हैं।
कंपनी के ग्राहक 8 राज्यों (Gujarat, Haryana, Madhya Pradesh, Maharashtra, Punjab, Rajasthan, Uttar Pradesh और Uttarakhand) और 2 केंद्र शासित प्रदेशों (Chandigarh और Delhi) में फैले हुए हैं।
कारोबारी रणनीति:
कंपनी प्रबंधन के अनुसार कंपनी अपने Brand की Awareness के लिए सक्रियता से काम कर रही है। IPO के बाद कंपनी नए-नए बाजार तलाशेगी और अपने उत्पादों को E-commerce Platform पर सूचीबद्ध करेगी।
कंपनी का ध्यान गुणवत्ता के मानकीकरण और निरंतरता पर है। ऐसे बाज़ार में जहां कई स्थानीय कंपनियां मज़बूत गुणवत्ता नियंत्रण के बिना काम कर रही हैं, कंपनी सख्त Sourcing मानकों, आधुनिक Processing तकनीकों और कठोर गुणवत्ता जांचों को बनाए रखकर खुद को अलग पहचान दिलाना चाहती है। इससे कंपनी को उपभोक्ताओं और खुदरा विक्रेताओं के साथ दीर्घकालिक विश्वास बनाने में मदद मिलती है।
इसके अलावा कंपनी Tier-2 और Tier-3 शहरों, विशेष रूप से Rajasthan और आसपास के राज्यों में एक मज़बूत Distribution Network बना रही है। बड़ी FMCG कंपनियों के साथ तुरंत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के बजाय, कंपनी की रणनीति चुनिंदा क्षेत्रीय बाज़ारों पर अपना दबदबा बनाने की है, जिससे खुदरा विक्रेताओं तक कंपनी की पहुंच गहरी हो और उत्पादों की उपलब्धता व्यापक हो।
कंपनी Brand निर्माण और Packaging में नवाचार पर भी निवेश कर रही है। आकर्षक, स्वच्छ और जानकारीपूर्ण Packaging कंपनी के उत्पादों को इस श्रेणी में अभी भी हावी खुले या बिना Brand वाले विकल्पों की तुलना में विश्वसनीय और Premium के रूप में स्थापित करने में मदद कर रही है। Brand निर्माण Margin बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जैसे-जैसे कंपनी के Brand पर उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ रहा है, कंपनी केवल वस्तु-आधारित मूल्य निर्धारण से मूल्य-आधारित मूल्य निर्धारण की ओर बढ़ रही है, जिससे बिना Brand वाले या खुले उत्पादों की तुलना में थोड़ा अधिक Margin प्राप्त हो रहा है।
कंपनी अपनी खरीद और Supply Chain को अनुकूलित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। मंडियों और किसानों से थोक में सीधे कच्चे माल की खरीद और Logistics दक्षता में सुधार करके कंपनी Input लागत को नियंत्रित कर रही है और प्रतिस्पर्धी बाजार में भी Margin को सुरक्षित रखने में सक्षम हो रही है।
कंपनी पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं यानी बड़े Scale पर निर्माण और लागत पर नियंत्रण पर काम कर रही है। जैसे-जैसे उत्पादन की मात्रा बढ़ती है कंपनी निश्चित लागतें जैसे Plant संचालन, Packaging और Distribution बड़े उत्पादन पर वितरित हो जाती हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से परिचालन Margin में सुधार हो रहा है।
प्रभावी विनिर्माण प्रक्रिया:
कंपनी ने Manufacturing कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और प्रक्रिया-आधारित बनाया है, जिससे कंपनी कर्मचारियों की संख्या में आनुपातिक वृद्धि किए बिना ही अधिक उत्पादन कर पा रही है। बेहतर Machinery और उन्नत प्रक्रियाओं में निवेश से प्रति कर्मचारी उत्पादकता में वृद्धि हुई है।
कंपनी ने भूमिकाओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित करके और परिचालन प्रबंधन में सुधार करके अपने Workforce Structure को अनुकूलित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे कंपनी को मौजूदा Human Resources का अधिक कुशलता से उपयोग करने में मदद मिली है, जिससे व्यवसाय के निरंतर विकास के दौरान अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की आवश्यकता कम हो गई है।
वित्तीय प्रदर्शन:
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 101.45 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 1.81 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 124.71 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 3.68 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।
वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 146.44 करोड़ रुपए का कुल Revenue और 5.08 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।
वित्त वर्ष 2026 की 31 December 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 117.72 करोड़ रुपए का Revenue और 3.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
इस अवधि में कंपनी ने 3.39% का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin अर्जित किया है। वहीं कंपनी का Debt Equity Ratio 0.71 गुना का रहा है।
अनुभवी प्रबंधन:
Vimal Kumar Daga (52 वर्ष) कंपनी के प्रवर्तक और Full-time Director हैं। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण और कृषि-वस्तु व्यापार व्यवसाय में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वे M/s Daga Brothers नामक Partnership Firm से भी भागीदार के रूप में जुड़े हुए हैं, जो कृषि-वस्तुओं के व्यापार में लगी हुई है। Elfin में वे कंपनी के दैनिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं और समग्र Purchase और Administration की देखरेख करते हैं।
Deepak Pal Daga (46 वर्ष) कंपनी के प्रवर्तक और Managing Director हैं। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण और कृषि-वस्तु व्यापार व्यवसाय में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता Marketing और Distribution Network Management तक फैली हुई है। वे कंपनी के समग्र प्रबंधन, प्रशासन, Business Planning और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
IPO के संबंध में जानकारी:
निवेशकों के लिए Elfin Agro India Limited का IPO BSE SME Platform पर 9 March 2026 तक खुला रहेगा।
कंपनी द्वारा 5 रुपए Face Value के 53,25,000 Shares 47 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर कुल 25 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं।
IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Finshore Management Services Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

