अप्रैल है फाइनेंशियल लिटरेसी मंथ— और Gen Z व युवा मिलेनियल्स के लिए, जो EMI, क्रिप्टो और इन्फ्लुएंसर-ड्रिवन खर्चों की दुनिया में जी रहे हैं, यह समय बेहद ज़रूरी है।
स्कूल में हम कैलकुलस और शेक्सपियर तो पढ़ते हैं, लेकिन कोई ये नहीं सिखाता कि क्रेडिट कार्ड कैसे काम करता है, सैलरी को कैसे बजट करें या इमरजेंसी फंड क्यों ज़रूरी होता है।
आज की तेज़, डिजिटल-फस्र्ट दुनिया में पैसे संभालना सिर्फ सेविंग्स तक सीमित नहीं है—ये समझदारी से फैसले लेने के बारे में है।
BNPL (Buy Now, Pay Later) जैसे ट्रैप से लेकर इंस्टाग्राम पर ‘जल्दी अमीर बनने’ वाली स्कीम्स तक, युवाओं को ऐसे फाइनेंशियल रिस्क का सामना करना पड़ता है जिनकी कल्पना पहले की पीढिय़ों ने भी नहीं की थी।
ऊपर से स्टूडेंट लोन, बढ़ते किराए और जॉब की अनिश्चितता का दबाव—यह एक परफेक्ट स्टॉर्म है।
यह महीना एक वेक-अप कॉल है: युवाओं के बीच पैसे की बात को सामान्य बनाना होगा।
कॉलेजों में फाइनेंशियल लिटरेसी वर्कशॉप्स, सोशल मीडिया पर बजटिंग चैलेंज और relatable फाइनेंस कंटेंट इस उलझन को आत्मविश्वास में बदल सकते हैं। यह अमीर बनने की बात नहीं है—बल्कि तैयार रहने की बात है।
चाहे आप अपनी पहली सैलरी कमा रहे हों या SIP और टैक्स-सेविंग को समझने की कोशिश कर रहे हों, जानकारी ही ताकत है।
जितना जल्दी सीखोगे, उतनी मजबूत होगी नींव।
इस अप्रैल, फाइनेंस को डरावना नहीं, बल्कि सशक्त बनाने वाला बनाते हैं—उन युवाओं के लिए, जो भविष्य की अर्थव्यवस्था बना रहे हैं।

