Jaipur | बिजनेस रेमेडीज | New India Trust की स्थापना देश के लोगों को जागरूक व अपने कर्तव्यों के प्रति शिक्षित करने के लिए की गई। England में पढ़े व नौकरी करने वाले व बाद में भारत आकर राष्ट्र सेवा से जुड़ने वाले Dr. M.B. Rajoria ने इस ट्रस्ट की नींव रखी। यह ट्रस्ट के माध्यम से आज नया और विकसित भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से राजधानी Jaipur सहित पूरे प्रदेश के लोगों को अपने नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ट्रस्ट के माध्यम से स्कूलों व सभी Public जगहों पर अभियान चलाए जा रहे हैं। ट्रस्ट के CEO Anil Parik का मानना है कि इस अभियान से जुड़कर लोग सशक्त और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे। इसके माध्यम से लोग जीवन जीने के नियमों का पालन कर अपने जीवन कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। ट्रस्ट के माध्यम से व्यक्तिगत जीवन प्रबंधन के द्वारा आत्म सशक्तिकरण, नागरिक कर्तव्यों का पालन और सामुदायिक विकास पर जोर दिया जाता है। इसके माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, यातायात नियम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से कॉलोनियों में हरित, स्वच्छ और सुंदर वातावरण के निर्माण के लिए नागरिकों को संगठित किया जाता है। इनके अलावा ट्रस्ट अन्य कार्य भी कर रहा है।
आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
इस ट्रस्ट के संस्थापक Dr. M.B. Rajoria हैं। Dr. Rajoria ने England में अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई की और वहां नौकरी भी की। बाद में भारत आकर बच्चों के डॉक्टर के रूप में कार्य किया और इस ट्रस्ट की स्थापना की। दो साल पहले मैं भी सेवानिवृत्त होने के बाद मैं भी इस ट्रस्ट का कार्य देख रहा हूं। मेरी शिक्षा Malaviya Regional Engineering College से हुई थी। मैं PWD में Superintending Engineer के पद से रिटायर हुआ हूं।
ट्रस्ट बनाने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और ट्रस्ट के माध्यम से किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
Dr. Rajoria का मानना है कि भारत में लोगों का नजरिया राष्ट्र के कर्तव्यों के प्रति सही नहीं था। इसलिए उन्होंने लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस ट्रस्ट की स्थापना की। भारत को आजाद हुए आज 78 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आज तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पाया है। इस ट्रस्ट की स्थापना का उद्देश्य लोगों में नागरिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है।
वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
व्यक्ति अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करता है, हमारे ट्रस्ट का सिद्धांत है कि व्यक्ति अपने जीवन प्रबंधन में ऐसी चीजों का समावेश करे, जिससे वह सशक्त बन सके। हमारा फोकस नागरिक आत्म सशक्तिकरण पर ज्यादा रहता है।
सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं?
New India Trust का एक अभियान है- नया और विकसित भारत अभियान। इसका उद्देश्य है कि विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की क्या भूमिका हो सकती है। इसी भूमिका पर जोर देते हुए नागरिकों को जागरूक किया जाए, जिससे वह विकसित राष्ट्र के निर्माण में उद्देश्यपूर्ण जीवन जीकर अपना योगदान दे सकें। हमारे इस अभियान के प्रमुख उद्देश्य हैं- नागरिकों का आत्म सशक्तिकरण, निजी जीवन प्रबंधन, अपने नागरिक कर्तव्यों, यातायात नियमों और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण। साथ ही सामुदायिक विकास के लिए लोगों को जागरूक करना भी ट्रस्ट का उद्देश्य है।
आपके आदर्श कौन हैं?
राष्ट्रहित को समर्पित इस अभियान के प्रणेता ट्रस्ट के संस्थापक Dr. M.B. Rajoria जी हैं। उनके द्वारा बनाए इस ट्रस्ट के माध्यम से हम सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।
भविष्य में ट्रस्ट का कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
हमारा उद्देश्य है कि Jaipur ही नहीं, Jaipur की सीमाओं से बाहर भी ट्रस्ट का विस्तार हो। हमारा प्रयास रहेगा कि ट्रस्ट का निरंतर विकास हो और इसके माध्यम से लोगों को जागरूक कर देश को विकसित बनाया जा सके। अगर लोग जागरूक होंगे तो देश को विकसित होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
नए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर बढ़ा सकें?
भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्या युवाओं की है और युवा ही देश का भविष्य हैं। अगर युवा सशक्त होंगे, तो देश अपने आप विकास के पथ पर आगे बढ़ता चला जाएगा और भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। इसलिए छोटे-छोटे नागरिक कर्तव्यों का पालन करें।
सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके ट्रस्ट को और गति मिल सके।
सरकार से हमारी अपेक्षा है कि भौतिक विकास कार्यों पर तो सरकार काफी पैसा खर्च कर रही है, लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि भौतिक विकास के साथ व्यक्ति का मानसिक विकास भी होना चाहिए। इस पर अभी इतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस विषय पर नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस विषय में New India Trust जैसे संगठनों और शिक्षा की बड़ी भूमिका हो सकती है।
Anil Parik
CEO, New India Trust से साक्षात्कार

