Friday, July 17, 2026 |
Home Editorialआषाढ़ माह में हो रही बारिश किसानों के लिए फायदेमंद

आषाढ़ माह में हो रही बारिश किसानों के लिए फायदेमंद

by Business Remedies
0 comments

मानसून अब धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगा है। देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। जहां कभी जुलाई माह में यानि श्रावण के महीने में मानसून अपना रंग दिखाता था, वहीं अबकि बार मानसून ने आषाढ़ माह में ही झमाझम शुरू कर दी है। किसानों के लिए ऐसी बारिश लाभदायक सिद्ध हो सकेगी।आषाढ़ माह में हो रही बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई के लिए खेतों में नमी आती है, जिससे सिंचाई की चिंता कम होती है और अच्छी फसल होने की उम्मीद जगती है। ज्येष्ठ माह की तपिश के बाद आषाढ़ माह की शुरुआत में प्री मानसून ने बारिश के बाद किसानों के चेहरों खुशी की झलक नजर आने लगी है। मानसून की मेहरबानी को देखते हुए किसानों ने अब खेतों की ओर रुख कर लिया है। आषाढ़ महीने की शुरुआत होते ही देश के ज्यादातर किसान अपने बैल और ट्रैक्टर को लेकर खेतों में पहुंच जाते हैं और खरीफ फसलों की गुड़ाई व निराई शुरू कर देते हैं। इस खास महीने में खरीफ फसलों में कपास, धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन की खेती मुख्य रूप करते हैं। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्य जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक में किसान कपास की बुवाई लगभग पूरी कर चुके हैं। वहीं उत्तर भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़ और झारखंड में खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की भी बुवाई शुरू हो चुकी है। साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश में आषाढ़ मास की शुरुआत होते ही धान, मक्का, अरहर और बाजरा समेत कई तरह की फसलों की खेती शुरू हो गई है। बारिश के साथ ही मंडियों और कृषि केंद्रों पर खाद और बीज की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां दक्षिण-पश्चिमी मानसून का असर पूरे उत्तर भारत पर साफ दिख रहा है। उत्तर भारत में लगभग सभी राज्यों में बारिश हो रही है।



You may also like

Leave a Comment