Sunday, July 5, 2026 |
Home Editorialव्यापार समझौते से भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगा पुश

व्यापार समझौते से भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगा पुश

by Business Remedies
0 comments

दुनिया में धीरे-धीरे भारत का डंका बजने लगा है। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत को पिछले दिनों ही एक बड़ी सफलता मिली है। भारत, जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जहां वर्ष, २०२४ में भारत की दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। फिलहाल सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की है, वहीं दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर जर्मनी है। भारत की अर्थव्यवस्था 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। वह दिन दूर नहीं जब सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो भारत तीसरी महाशक्ति बन जाएगा। विशेषज्ञों का भी मानना है कि अगर अमेरिका, यूके और यूरोपियन यूनियन से भारत के व्यापार समझौते सही होते हैं, तो इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को पुश मिलेगा। ऐसे में भारत अगले 2 से ३ सालों के बीच जर्मनी को पीछे छोड़ सकता है। वहीं भारत अगर मेक इन इंडिया के विजन पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, तो इसे तीसरी महाशक्ति बनने में कोई रोक नहीं सकता। इसके अलावा कोई बहुत बड़ा युद्ध नहीं होता है और साथ ही अगर ट्रेड वॉर नहीं छिड़ती है, तो ऐसे में भारत 2027 तक जर्मनी को पीछे छोड़ सकता है। भारत में आर्थिक माहौल अनुकूल है। भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वित्त वर्ष, २०२५ की चौथी तिमाही के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है। कृषि उत्पादन मेें मजबूती, ग्रामीण उपभोग मांग, व्यापार, होटल,परिवहन तथा निर्माण क्षेत्र में वृद्धि के कारण चौथी तिमाही में वृद्धि की उम्मीद है।



You may also like

Leave a Comment