बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। कोलकाता आधारित ‘N R Vandana Tex Industries Limited’ साड़ी, सलवार सूट और बेडशीट सहित अन्य कॉटन टेक्सटाइल उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री करने वाली विशेषज्ञ कंपनी है। कंपनी द्वारा कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को वित्तपोषित करने, ऋण का पूर्व भुगतान/ पुनर्भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ३० मई को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: 1992 में निगमित, एन आर वंदना टेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक कोलकाता स्थित कंपनी है जो साडिय़ों, सलवार सूट और बेडशीट सहित कॉटन टेक्सटाइल उत्पादों की डिजाइन, निर्माण और थोक वितरण में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी अपने उत्पादों को वंदना और तनाया ब्रांड नामों के तहत बेचती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 195.60 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.८० करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 220.21 करोड़ रुपए का राजस्व और ४.२९ करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 271.10 करोड़ रुपए का राजस्व और 8.६० करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘N R Vandana Tex Industries Limited’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 30 मई, 2025 को बंद होगा। कंंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू 61,98,000 शेयर 42 से 45 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 27.89 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 3000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी मारवाड़ी चंदराना इंटरमीडियरीज ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

