Monday, July 13, 2026 |
Home Corporate WorldEdelweiss Financial Services Limited ने 300 करोड़ रुपए के सुरक्षित रिडीमेबल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के सार्वजनिक निर्गम की घोषणा की

Edelweiss Financial Services Limited ने 300 करोड़ रुपए के सुरक्षित रिडीमेबल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के सार्वजनिक निर्गम की घोषणा की

Edelweiss Financial Services Limited ने ₹300 करोड़ तक के NCD Public Issue की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

प्रति वर्ष 10.00% तक का प्रभावी प्रतिफल (Yield)
Credit Rating: CRISIL Ratings Limited द्वारा “CRISIL A+/Stable”
केवल Demat स्वरूप में कारोबार
BSE Limited (निर्धारित Stock Exchange) के साथ परामर्श के बाद आवंटन, BSE के Electronic Book में आवेदन अपलोड होने की तिथि के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, Oversubscription की स्थिति में तथा उसके बाद आवंटन आवेदकों को आनुपातिक आधार पर किया जाएगा।

मुंबई। Edelweiss Financial Services Limited (EFSL) ने ₹1,000 अंकित मूल्य वाले सुरक्षित Redeemable Non-Convertible Debentures (NCDs) के Public Issue की घोषणा की है। यह निर्गम ₹150 करोड़ के Base Issue Size तथा ₹150 करोड़ के Green Shoe Option के साथ कुल मिलाकर ₹300 करोड़ (Issue Limit) तक का है।

10 Series में उपलब्ध होंगे NCDs

इस निर्गम में 10 Series के NCDs शामिल हैं, जिन पर निश्चित Coupon Rates लागू होंगी। इनकी अवधि 24 माह, 36 माह, 60 माह और 120 माह होगी तथा इनमें वार्षिक, मासिक और संचयी ब्याज विकल्प उपलब्ध होंगे। NCDs पर प्रभावी वार्षिक प्रतिफल (Yield) 8.64 प्रतिशत से 10.00 प्रतिशत प्रति वर्ष के बीच रहेगा।

8 जून से खुला, 19 जून 2026 को होगा बंद

यह निर्गम सोमवार, 8 जून 2026 को खुला और शुक्रवार, 19 जून 2026 को बंद होगा।

उधार चुकाने और कॉर्पोरेट उद्देश्यों में होगा उपयोग

इस निर्गम से जुटाई गई राशि का कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा कंपनी के मौजूदा उधारों के मूलधन और ब्याज के पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान में उपयोग किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग सामान्य Corporate Objectives के लिए किया जाएगा, बशर्ते कि यह राशि कुल जुटाई गई राशि के 25 प्रतिशत से अधिक न हो। यह उपयोग Securities and Exchange Board of India (SEBI) के Non-Convertible Securities Issue and Listing Regulations, 2021 (SEBI NCS Regulations) के अनुरूप होगा।

CRISIL A+/Stable Rating प्राप्त

निर्गम के तहत प्रस्तावित NCDs को CRISIL Ratings Limited द्वारा “CRISIL A+/Stable” Rating प्रदान की गई है, जिसका अर्थ है “CRISIL A Plus” Rating स्थिर परिदृश्य (Stable Outlook) के साथ।

BSE पर होंगे सूचीबद्ध

इस निर्गम के Lead Managers Trust Investment Advisors Private Limited, Nuvama Wealth Management Limited तथा Tipsons Consultancy Services Private Limited हैं। निवेशकों को Liquidity प्रदान करने के लिए इन NCDs को BSE Limited पर सूचीबद्ध किया जाएगा।



You may also like

Leave a Comment