Tuesday, August 25, 2026 |
Home Exclusiveहोरेका इंडस्ट्री में इको फ्रेंडली पैकेजिंग सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Eco Mitra Table Wears Private Limited’

होरेका इंडस्ट्री में इको फ्रेंडली पैकेजिंग सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Eco Mitra Table Wears Private Limited’

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर आधारित इको मित्र टेबल वियर्स प्राइवेट लिमिटेड कैफे, होटल, रेस्तरां और क्लाउड किचेन में फूड टेक अवे आइटम्स जैसे पेपर कप, पेपर फूड बॉक्स, पेपर फूड कंटेनर, पिज्जा बॉक्स, बर्गर बॉक्स , सैंडविच बॉक्स, पीपी सिपर कप, पीपी फूड टेकअवे कंटेनर का निर्माण और राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री कर रही है।

कारोबारी शुरुआत: वर्ष 2020 में ग्राहकों को इको फ्रेंडली फूड पैकेजिंग सॉल्यूशन देने के लिए मित्र टेबल वियर्स प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत मो.शाहरुख द्वारा व अपने दो पार्टनर विनोद प्रजापत और रजनीश प्रजापत के साथ की गई थी। कोरोना महामारी के बाद कंपनी का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। वर्ष 2023 में कंपनी ने फिर से निर्माण गतिविधियों की शुरुआत की। इको मित्र रेस्टोरेंट, कैफ़े और क्लाउड किचन के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले, पर्यावरण-अनुकूल प्रीमियम पैकेजिंग समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिजनेस मॉडल : कंपनी संचालक मो.शाहरुख ने बताया कि कंपनी बीटूबी मॉडल के तहत सीधे होरेका सेगमेंट में काम करके कारोबारियों को अपने फूड उत्पादों को ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भेजने के लिए जैसे पेपर कप, पीपी सिपर कप, फूड टेकअवे बॉक्स और फूड पैकेजिंग आइटम की आपूर्ति कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने बीटूसी मॉडल के तहत ई कॉमर्स ओर क्लिक डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भी उत्पादों की आपूर्ति शुरू की है। कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की आपूर्ति कर रही है। कंपनी को अभी देश के सभी राज्यों से अच्छे आर्डर मिल रहे हैं।
कंपनी के उत्पाद: कंपनी पेपर कप, इंपोर्टेड सिपर कप, फूड टेकअवे कंटेनर और फूड बॉक्स का निर्माण और राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री कर रही है।

कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 150 से भी ज्यादा स््य’ह्य शामिल हैं। कंपनी संचालक मो. शाहरुख ने बताया कि कंपनी इको फ्रेंडली, एवं फूड ग्रेड रॉ-मटेरियल से उत्पाद बना रही है और कंपनी आईएसओ इको स्टैंडर्ड से पंजीकृत है। कंपनी ग्राहकों की मांग के अनुसार उनके स्वयं के ब्रांड और वांछित साइज में एक ही छत के नीचे सारे पैकेजिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध करवा रही है। कंपनी के उत्पादों की कीमत सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादों से 15 से 20 फीसदी तक अधिक है। लेकिन ग्राहकों को इको मित्र टेबलवॉर्स प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों से ग्राहक लॉयल्टी एवं संतुष्टि मिलती है, जो कारोबार को बढ़ाने में सहायक होती है।



You may also like

Leave a Comment