Friday, July 31, 2026 |
Home Editorialपृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों का किया जाए संतुलित उपयोग

पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों का किया जाए संतुलित उपयोग

by Business Remedies
0 comments

लोगों को प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्ेश्य को लेकर आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन यह संदेश दिया जाता है कि पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग किया जाए ताकि आने वाली पीढिय़ां भी स्वच्छ पर्यावरण और समृद्ध जैव विविधता का लाभ उठा सकें। इस दिवस का प्रमुख उद्ेश्य वनों, नदियों, पर्वतों और वन्यजीवों का संरक्षण, जैव विविधता को बचाने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना, प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को सचेत करना, जल, ऊर्जा और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस की शुरुआत प्रकृति संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। यह दिन लोगों, संस्थाओं और सरकारों को याद दिलाता है कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और उनका संरक्षण मानव जीवन तथा पृथ्वी के भविष्य के लिए आवश्यक है। वैसे तोआज मनाए जाने वाले विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की कोई आधिकारिक घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने नहीं की, फिर भी यह दिवस दुनिया के अनेक देशों, शैक्षणिक संस्थानों और पर्यावरण संगठनों की ओर से व्यापक रूप से जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाता है। इस दिन वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता और प्लास्टिक-मुक्त अभियान, पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठियां, रैलियां और प्रतियोगिताएं और जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संकल्प जैसे कार्य किए जाते हैं। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि धरती हमारी मां है। अगर मां स्वस्थ नहीं रहेगी, तो हम कैसे स्वस्थ रहेंगे? प्रकृति का संरक्षण सिर्फ पर्यावरणविदें का काम नहीं है, ये हर नागरिक की जिम्मेदारी है।



You may also like

Leave a Comment