Saturday, July 25, 2026 |
Home Business Remedies‘डॉलेक्स एग्रोटेक लिमिटेड’ ने वित्त वर्ष 2025 में 75.04 फीसदी अधिक 237.45 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया 

‘डॉलेक्स एग्रोटेक लिमिटेड’ ने वित्त वर्ष 2025 में 75.04 फीसदी अधिक 237.45 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया 

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर।मध्य प्रदेश के इंदौर आधारित ‘डॉलेक्स एग्रोटेक लिमिटेड’ कैप्टिव पावर उत्पादन क्षमताओं के साथ चीनी विनिर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है।   कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 79.53 करोड़ रुपए के मुकाबले 96.98 फीसदी अधिक 156.66 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.78 करोड़ रुपए के मुकाबले 3.96 फीसदी अधिक 3.93 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 135.65 करोड़ रुपए के मुकाबले 75.04 फीसदी अधिक 237.45 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 7.01 करोड़ रुपए के मुकाबले 18.11 फीसदी अधिक 8.28 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 3.32 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।

    कारोबारी गतिविधियां: ‘डॉलेक्स एग्रोटेक लिमिटेड’ कैप्टिव पावर उत्पादन क्षमताओं के साथ चीनी विनिर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है।

कंपनी का प्लांट गाँव एरई, तहसील बडोनी खुर्द, जिला दतिया, मध्य प्रदेश- 475686 में स्थित है और इसकी पेराई क्षमता 2500 टीसीडी है। कंपनी को भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग से 60 केएलपीडी क्षमता की डिस्टिलरी स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। चीनी के अलावा कंपनी इसके उप-उत्पाद जैसे गुड़, प्रेसमड और खोई का भी उत्पादन और बिक्री करती है। इसके अलावा, कंपनी अपने स्वयं के उपयोग के लिए 3 मेगावाट की क्षमता के साथ कैप्टिव बिजली उत्पादन करती है। दतिया में कंपनी के संयंत्र को चलाने के लिए बिजली खोई से उत्पन्न की जाती है। कंपनी थोक में चीनी बनाती और बेचती है और इसे 50 किलोग्राम के पैकेज में किसी भी व्यक्ति को बेचती है जो इसे खरीदना चाहता है। इसलिए आज की तारीख में कंपनी के पास कोई वितरक नहीं है और कंपनी बिना किसी वितरक को शामिल किए सीधे अपने ग्राहकों को चीनी बेचती है। ‘विनिर्माण और व्यापार’ खंड से होने वाले राजस्व में चीनी की बिक्री से होने वाला राजस्व शामिल है, जिसे कंपनी के संयंत्र में संसाधित और निर्मित किया जाता है। कंपनी के लिए आनेे वाले समय में इथेनॉल प्लांट गेम चेंजर साबित होगा।

 



You may also like

Leave a Comment