बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘बल्ककॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड’ फूड-ग्रेड फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर बैग का उत्पादन और वितरण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 28.24 करोड़ रुपए के मुकाबले 23.15 फीसदी अधिक 34.78 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2.43 करोड़ रुपए के मुकाबले 12.75 फीसदी कम 2.12 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 46.50 करोड़ रुपए के मुकाबले 31.76 फीसदी अधिक 61.27 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3.50 करोड़ रुपए के मुकाबले 0.57 फीसदी अधिक 3.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 5.16 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है।
कारोबारी गतिविधियां : 2009 में स्थापित, बल्ककॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड फूड-ग्रेड फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर (एफआईबीसी) बैग का उत्पादन और वितरण करती है। कंपनी विभिन्न प्रकार के अनुकूलन योग्य पैकेजिंग समाधान प्रदान करती है, जैसे एफआईबीसी बैग (जंबो बैग) और कंटेनर लाइनर्स की आठ विविधताओं वाले उत्पाद। अहमदाबाद के चांगोदर में कंपनी की विनिर्माण इकाई पैकिंग और पैकेजिंग सामग्री के लिए बीआरसी वैश्विक मानक को पूरा करती है और ग्रेड ए प्रमाणन प्राप्त कर चुकी है।
कंपनी आईएसओ 9001:2015, आईएसओ 14001:2015 और आईएसओ 45001:2018 के साथ-साथ बीआरसी प्रमाणन से प्रमाणित है।
कंपनी के उत्पाद कृषि, रसायन, निर्माण, खाद्य, फार्मास्यूटिकल्स और खनन जैसे उद्योगों को आपूर्ति किए जाते हैं।
कंपनी ने अपने उत्पाद को संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, आइवरी कोस्ट, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूरोप, मिस्र आदि देशों में निर्यात किया है।

