Friday, July 24, 2026 |
Home Business Remedies‘लीड रिक्लेम एंड रबर प्रोडक्ट्स लि.’ ने वित्त वर्ष 2025 में राजस्व और शुद्ध लाभ में दर्ज की वृद्धि 

‘लीड रिक्लेम एंड रबर प्रोडक्ट्स लि.’ ने वित्त वर्ष 2025 में राजस्व और शुद्ध लाभ में दर्ज की वृद्धि 

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘लीड रिक्लेम एंड रबर प्रोडक्ट्स लि.’ पुराने टायर व अन्य रबड़ उत्पादों को रिसाईक्लिंग करके रिक्लेम्ड रबड़, क्रम्ब रबड़ पाउडर और रबड़ ग्रेनूअल्स निर्माण करती है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 9.81 करोड़ रुपए के मुकाबले 124.26 फीसदी अधिक 22 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 23 लाख रुपए के मुकाबले 321.73 फीसदी अधिक 97 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 14.88 करोड़ रुपए के मुकाबले 110.08 फीसदी अधिक 31.26 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 0.37 करोड़ रुपए के मुकाबले 294.59 फीसदी अधिक 1.46 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 1.89 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

कंपनी की कारोबारी गतिविधियां

कंपनी वर्तमान में पुराने टायर व अन्य रबड़ उत्पादों को रिसाईक्लिंग करके रिक्लेम्ड रबड़, क्रम्ब रबड़ पाउडर और रबड़ ग्रेनूअल्स निर्माण करती है। कंपनी के पास 5.5 बीघा जमीन का स्वामित्व है। कंपनी की निर्माण इकाई सरली रोड गांव – पिथाई, तालुका- कथलाल, खेड़ा में स्थित है। यह इकाई 5520 मीट्रिक टन की कुल स्थापित क्षमता के साथ लगभग 7790 वर्ग मीटर के कुल भूमि क्षेत्र में फैली हुई है। कंपनी अपनी कुल निर्माण क्षमता का 75 फीसदी इस्तेमाल कर रही है। कंपनी को अपनी कुल आय का करीब 70 फीसदी निर्यात से हासिल हो रहा है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ग्रेड, मोटाई, चौड़ाई और विभिन्न ग्रेड के पूरे टायर रीक्लेम रबर, ब्यूटाइल रिक्लेम रबर,पॉलिकोट और प्राकृतिक रीक्लेम्ड रबर शामिल है। कंपनी ऑटोमोटिव टॉयर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, ओईएम डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स , टियर1 कंपनियों को लीड रिक्लेम और रबर प्रोडक्ट्स मुहैया करवा रही है। कंपनी के उत्पाद फुटवियर, एंटी वाईब्रेशन,केबल ईनर, साउंड डेंपनर, फर्नीचर एवं मोल्ड आईटम्स, पैकिंग एंड पैकेजिंग, वॉटर प्रूफिंग शीट्स, ऑटो टॉयर बनाने में काम आते हैं। कंपनी की तीसरी पीढ़ी इस कारोबार में हैं और कंपनी स्वयं की भूमि पर निर्माण कार्य कर रही है। कंपनी में पास भविष्य में निर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए प्रर्याप्त जगह है।

कंपनी ने रीग्रिप लीड रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड में 50 फ़ीसदी हिस्सेदारी अधिग्रहित की है।

 



You may also like

Leave a Comment