Tuesday, June 30, 2026 |
Home Metro City Specialडिप्टी सीएम दीया कुमारी ने IIDC-2025 का किया उद्घाटन

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने IIDC-2025 का किया उद्घाटन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को इंडिया इंटरनेशनल डिज़ाइन कॉन्क्लेव 2025 (IIDC 2025) का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स, जयपुर चैप्टर (IIID-JRC) द्वारा RIC, झालाना में आयोजित किया जा रहा है।
उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री ने डिज़ाइन इंस्टॉलेशन, क्राफ्ट प्रदर्शनी और अन्य कार्यों का अवलोकन किया।
उन्होंने युवाओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान की कलात्मक परंपरा और डिज़ाइन क्षमता को ऐसे मंचों के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाना अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि डिज़ाइन एक ऐसा माध्यम है, जो परंपरा को नवाचार से जोड़ता है।

IIDC 2025 का उद्देश्य जयपुर और राजस्थान की समृद्ध डिज़ाइन परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। इसमें पैनल चर्चा, वर्कशॉप्स, शिल्प प्रदर्शनियां और प्रमुख वक्ताओं के सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन डिज़ाइन, नवाचार और परंपरा का संगम है, जो युवा प्रतिभाओं को प्रेरणा देने के साथ-साथ राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है।
दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री, राजस्थान

 



You may also like

Leave a Comment