Sunday, July 5, 2026 |
Home Metro City Specialउप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भेंट की कविता संकलन

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भेंट की कविता संकलन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को सिविल लाइंस स्थित उनके कार्यालय में जयपुर के पब्लिसिस्ट और कवि, जगदीप सिंह ने अपनी दूसरी कविता संकलन ‘व्हेन गॉड्स डोंट मैटर’ भेंट की।
इस अवसर पर, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि,” यह कविता संग्रह संवेदनशीलता और मानवीय अनुभवों का सुंदर चित्रण है। इसके लिए मैं जगदीप सिंह को शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।”
सिटी पैलेस के कला एवं संस्कृति, ओएसडी, रामू रामदेव भी इस दौरान उपस्थित रहे। जगदीप द्वारा यह संकलन चार वर्षों की अवधि में लिखा गया एक काव्य-संग्रह है, जिसमें 50 फ्री-वर्स कविताएं शामिल हैं। ये कविताएं उनके जीवन के गहन व्यक्तिगत और सांसारिक अनुभवों जैसे की कोविड काल की व्यथा से लेकर अधूरी प्रेम कहानियां, नॉस्टेलजिया, रोज़मर्रा की जिंदगी की वास्तविकताओं को चित्रित करती हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में प्रकाशित, सिंह के पहले संकलन ‘माय एपिटाफ’ को आलोचकों द्वारा काफी सराहना मिल चुकी है। इसे प्रतिष्ठित ‘जर्नल ऑफ कॉमनवेल्थ लिटरेचर’ द्वारा वर्ष 2020-2021 में इंडो-इंग्लिश कविता के सबसे रोचक डेब्यू संग्रहों में से एक भी घोषित किया गया था।



You may also like

Leave a Comment