Wednesday, July 1, 2026 |
Home Metro City Specialडिग्गी कल्याणजी के लक्खी मेले की हुई शुरुआत, डिप्टी सीएम बैरवा ने 59वीं लक्खी पदयात्रा को जयपुर से किया रवाना

डिग्गी कल्याणजी के लक्खी मेले की हुई शुरुआत, डिप्टी सीएम बैरवा ने 59वीं लक्खी पदयात्रा को जयपुर से किया रवाना

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान के प्रसिद्ध मेलों में शुमार डिग्गी कल्याणजी का लक्खी मेला रविवार से शुरू हो गया है। सुबह ठीक 11 बजे डिग्गी कल्याणजी में जलदाय मंत्री ने निमंत्रण कक्ष की पूजा अर्चना करके इसकी विधिवत रूप से शुरुआत की है। वहीं जयपुर के ताडकेश्वर मंदिर से पहुंचकर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने पूजा अर्चना करके 59वीं लक्खी पदयात्रा की शुरुआत की है। अब यह यात्रा 15 अगस्त के दिन डिग्गी कल्याणजी में पहुंचेगी।
अतिरिक्त पुलिस जाप्ता और मजिस्ट्रेट तैनात : डिग्गी कल्याण जी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लगाने के साथ ही मेले में मजिस्ट्रेट भी लगाए हुए हैं। वहीं मुख्य रास्ते को छोडक़र अन्य सभी रास्तों से डिग्गी में प्रवेश बंद हैं, मेले को लेकर डिग्गी कल्याण जी के लिए रोडवेज ने टोंक और जयपुर से अतिरिक्त बसें लगाई हैं। खुद टोंक जिला कलेक्टर सोम्या झा ने लगातार डिग्गी मेले को लेकर मालपुरा में कई बैठकें की हैं, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर निर्देशित किया है।
पदयात्रियों के साथ कला संस्कृति के बिखरेंगे रंग : डिग्गी कल्याण जी मेले में जयपुर से 59 सालों से आती रही लक्खी पदयात्रा के साथ ही श्योपुर मध्यप्रदेश सहित दर्जनों पदयात्राएं डिग्गी कल्याण जी पहुंचेगी, जिनके साथ नाचते गाते भक्त चलते है। पदयात्राओं के साथ ही भजन मंडलियां भी चलती हैं जो कि रात्रि विश्राम से लेकर रास्ते में पदयात्रियों को भक्ति के रंग में सरोबर करती है। वहीं जगह-जगह पर भक्तों द्वारा भंडारों का आयोजन होता है। डिग्गी से जयपुर रोड, मालपुरा रोड व टोंक रोड पर भंडारे लगे नजर आ रहे हैं।
डिग्गी कल्याण की महिमा है जगत में : टोंक जिले के डिग्गी कल्याण जी की भक्तों में अपार आस्था है और सालभर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। जलझूलनी एकादशी और सावन महीने में कई आयोजन यहां चलते हैं औ सालभर में दो बार लक्खी मेला लगता है, जिसमें लाखों की तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, डिग्गी कल्याण जी की महिमा को लेकर भक्ति गीतों से डिग्गी कल्याण जी मेला ओर पदयात्राएं गुंजायमान होती है।



You may also like

Leave a Comment