Monday, June 29, 2026 |
Home Metro City Specialचिंतामणि पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पाश्र्वनाथ के निर्वाण कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

चिंतामणि पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पाश्र्वनाथ के निर्वाण कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। चिंतामणि पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पारस विहार में भगवान पाश्र्वनाथ के निर्वाण कल्याणक महोत्सव का हर्षोल्लास से आयोजन किया गया।
चिंतामणि पाश्र्वन्चय दिगंबर जैन मंदिर पारस विहार, मुहाना मंडी में भगवान पाश्र्वन्चय के निर्माण कल्याणक महोत्सव मोक्ष सप्तमी पर हर्षोल्लास से आयोजन हुआ। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पवन गोदिका ने बताया कि प्रात: अभिषेक शांतिधारा के पश्चातï् भाव कल्याण मंदिर विधान मंडल पूजन बरसात की फुहारों के मध्य साजी के साथ प्रसिद्ध गायक अशोक गंगवाल एवं समता गोदिका द्वारा पंडित वीरेंद्र जैन के सानिध्य में करवाया गया।
प्रचार प्रभारी राकेश गोदिका ने बताया कि प्रथम अभिषेक शांतिधारा, निर्माण लाडू समर्पण का सौभाग्य सौधर्म इंद दिलीप रजनी गोदिका, रवि अंजू गोदिका परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि पूजा सामग्री में सहयोग का पुण्यार्जन सुभाष गोदिका, अनिल गोदी का परिवार को प्राप्त हुआ।
समन्वयक राजकुमार मधु गोदिका ने बताया कि विधान के अंतर्गत सभी ने नृत्य के द्वारा भक्ति की तथा विधान पक्षात निर्माण लाडू चढ़ाया एवं सामूहिक आरती के पश्चात दोपहर वात्सल्य भोज का आयोजन भी हुआ।
तत्पश्चातï् वर्तमान में परिवार के आदरणीय प्रियजन हमारे चाचा राजेन्द्र गोदीका (भूतिदादा) बाबूलाल गोदीका, विरेंद्र कुमार गोदीका (वीरु चाचा) ड़ॉ. सोरभ गोदीका, सुभाष, पवन, अनिल, निर्मल, अंकित, राजु, दिलीप, रवि, रजनेश, महावीर, प्रदीप, राजेश, दिनेश, राकेश (शाबाश इंडिया) सुदेश, सुधीर, हरीश, मोनेश, रामचंद्र, प्रमोद, प्रीतम, राजेन्द्र, (बड़ा बाबू) सुशील, अरुण काला (मटरु) धमेंद्र गोदीका एवं समस्त गोदीका की लगभग 5 पीढ़ी के भाई बन्धु, पुत्र- पुत्रवधु, पोते-पोतियां, बहन-बहनोई, दोहते-दोहतियां, बेटियां-बेटी जवाई की उपस्थिति में दोपहर 1.30 बजे से सामूहिक गोठ एवं सायंकाल आरती के साथ समस्त 722, बोरडी का रास्ता किशनपोल बाजार, जयपुर के निवासी गोदीका परिवार की उपस्थिति में बड़े हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। हमारा यह सामुहिक आयोजन यह एहसास कराता है कि अपने गोदीका परिवार में इस पाश्चात्य संस्कृति के दोड़धुप भरे जीवन में भी हम सब में सकारात्मक विचार के साथ अपनेपन की भावना जीवंत है।



You may also like

Leave a Comment