Sunday, July 5, 2026 |
Home EducationDevansh Public School हाथोज में संस्कार, सम्मान और संस्कृति का भव्य संगम, दादा-दादी सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र

Devansh Public School हाथोज में संस्कार, सम्मान और संस्कृति का भव्य संगम, दादा-दादी सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र

by Business Remedies
0 comments

Devansh Public School हाथोज में संस्कार, सम्मान और संस्कृति का भव्य संगम, दादा-दादी सम्मान समारोह बना आकर्षण का केंद्र

बिजनेस रेमेडीज/हाथोज (Jaipur)। Devansh Public Schoolहाथोज (पिपलौदा कृषि फार्म, Sirsi Link Road) में 30 मार्च 2026 को सायं 4:30 बजे एक अत्यंत भव्य एवं भावनात्मक वार्षिक उत्सव “संस्कार 2026” एवं दादा-दादी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं था, बल्कि भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और शिक्षा के समर्पण का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो कि Shri Ram Kutiya Dham के Krishna Das Maharaj के सानिध्य में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हाथोज धाम के महंत एवं Hawa Mahal विधायक Balmukund Acharya ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा और खेल दोनों के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा: “जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेल-कूद और अनुशासन भी उतना ही आवश्यक है। बच्चे जब संतुलित रूप से शिक्षा और खेल में रुचि लेते हैं, तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है। Devansh Public School जिस समर्पण भावना से बच्चों को संस्कार और शिक्षा दे रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है।”

उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएं। कार्यक्रम की सबसे विशेष और भावनात्मक झलक रही दादा-दादी सम्मान समारोह। विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों के दादा-दादी एवं अभिभावकों को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। यह पहल बच्चों में अपने बड़ों के प्रति सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के होनहार छात्रों को भी सम्मानित किया गया। Olympiad में विजयी छात्रों को Gold Medal एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विशेष रूप से संस्था प्रधान के पुत्र एवं निदेशक महोदय के भतीजे को Chomu परिक्षेत्र में 10वीं Board परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, जो कार्यक्रम का गर्वपूर्ण क्षण रहा।

शिक्षा के स्तंभों को नमन विद्यालय परिवार द्वारा उन सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह सफलता संभव हो पाई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख शिक्षकों में Vice Principal Dheeraj Kumar Kumawat, Coordinator Alka Vijay, Monu Sir, Bhagirath Sir, Buddhi Prakash Sir, Priya Ma’am, Nikku Ma’am, Manju Ma’am, Jyoti Ma’am, Mal Ma’am, Parul Ma’am, Pinky Ma’am, Bhuvneshwari Ma’am, Renu Ma’am, Vival Ma’am सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्य Kamlesh Chaudhary ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा: “बच्चों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग होता है। हम बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रहे हैं।

अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है।” कार्यक्रम की सबसे अनोखी और सराहनीय बात यह रही कि मुख्य अतिथि के रूप में सभी Grandparents (दादा-दादी) को सम्मान दिया गया। यह पहल समाज में बुजुर्गों के महत्व को दर्शाने और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास रही।



You may also like

Leave a Comment