Friday, July 3, 2026 |
Home EducationSomani International School के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

Somani International School के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए Somani International School के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। विज्ञान संकाय में यश कुमावत ने 96.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में मोनिका साधवानी ने 96.20% अंक प्राप्त कर तथा कला संकाय में अंजली सैनी ने 95.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष उपलब्धि के रूप में अंजली सैनी ने इतिहास विषय में, एना ने जीव विज्ञान विषय में और ध्रुव मुद्गिल ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

इसके अतिरिक्त वाणिज्य संकाय में मुस्कान नाटाणी ने 96%, पलक कुमावत ने 95.40% एवं ईशा जांगिड़ ने 95% अंक प्राप्त किए, जबकि विज्ञान संकाय में निखिल ने 94.20% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की सचिव सपना सोमानी एवं निदेशक सुनील सोमानी ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



You may also like

Leave a Comment