बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (IANS)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री K. Ram Mohan Naidu ने शनिवार को Delhi को International Aviation Hub में बदलने के Plan पर मुहर लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 2047 तक लगभग 350 Airports बनाने का है। केंद्रीय मंत्री Naidu ने शनिवार को Delhi Airport के Renovated Terminal 2 (T2) का उद्घाटन किया। यह Renovated Terminal 2 (T2) रविवार से यात्रियों के लिए शुरू हो होने जा रहा है। T2 को Airport Authority of India ने करीब 40 वर्ष पहले बनाया था, वहीं Renovation काम के चलते यह Terminal इस वर्ष अप्रैल से ही बंद था। Terminal 1.5 करोड़ यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता रखता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी भारत में 164 Airports संचालन में हैं और सरकार 200 नए Airports जोड़ने का लक्ष्य रखती है। हालांकि, उन्होंने देश में अधिक से अधिक Aircraft को लाना एक बड़ी चुनौती बताया। केंद्रीय मंत्री Naidu ने कहा कि Delhi Airport 120 Million Capacity का Target रखता है। अकेले T2 के Expansion से 15 Million Seat Extra Capacity पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने सरकार की कोशिशों को लेकर Passenger-Centric Focus पर जोर देते हुए कहा, “हम जो कुछ भी कर रहे हैं, उसमें हम यात्रियों को ही सबसे ऊपर रख रहे हैं, जिसमें हमारा उद्देश्य Global Aviation Standards को पूरा करने के लिए Standards को बेहतर बनाना है।”
केंद्रीय मंत्री Naidu ने Aviation Infrastructure बनाने को लेकर केंद्र सरकार की विशेषज्ञता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, हमने बीते 10 वर्षों में इतने सारे Airports बना चुके हैं कि अब हम इसके Expert बन चुके हैं। इस बीच, Delhi Airport की ओर से भी Social Media Platform X पर एक Post में Terminal 2 के संचालन में वापस आने की जानकारी दी गई। Delhi Airport की ओर से एक Post में लिखा गया, “Future Ready Terminal 2 Action में वापस आ गया है।”

