Thursday, March 12, 2026 |
Home » फिर फिसले सोना-चांदी, भावों में गिरावट

फिर फिसले सोना-चांदी, भावों में गिरावट

Record High पर पहुंचने के बाद सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज / जयपुर। दो महीने की लगातार उछाल के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट जारी है। हर दिन सोने-चांदी के भाव कम हो रहे हैं। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद सोना और चांदी के यह गिरावट जारी है।

आज जयपुर में 22 कैरेट सोने के दाम 1,17,800 रुपए तो 24 कैरेट सोने के भाव 1,26,550 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। इसके अलावा चांदी आज जयपुर में 1,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। जानकारों का मानना है कि यह गिरावट कुछ समय के लिए ही है। कुछ दिनों बाद फिर से सोने—चांदी की कीमतों में सुधार होगा। MCX पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 1.32 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी का रिकॉर्ड लेवल 1.70 लाख से ऊपर है। यहां से देखा जाए तो दोनों ही धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। अब तक सोना 9000 रुपए से ज्यादा, जबकि चांदी 24000 रुपए से ज्यादा कम हो चुकी है। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार हो रहा है। अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है और निवेशक अपने सुरक्षित निवेश पर फिर विचार कर रहे हैं। यह सुधार महंगाई की चिंता, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बाद आया है।

आज सोने—चांदी के भाव कितने कम हुए: MCX पर सोना आज 1244 रुपए कम होकर 1,22,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 2565 रुपए कम होकर 1,45,947 रुपए प्रति किलो पर है। सोने का आज का हाई रेट 1,23,776 रुपए और निचला स्तर 1,22,800 रुपए है। चांदी ने आज 1,47,473 रुपए प्रति किलो का हाई लेवल टच किया था।

गिरावट की क्या है वजह: Commodity Experts का कहना है कि यह कदम धातु की तात्कालिक तेजी के दौर का अंत हो सकता है, हालांकि जरूरी नहीं कि यह व्यापक तेजी के दौर का अंत हो। सोने की कीमतें हाल के उच्च स्तर से भारी गिरावट के बाद अपने नौ सप्ताह के बढ़ते क्रम को तोड़ने के लिए तैयार हैं। इस गिरावट का कारण निवेशकों द्वारा ‘बढ़े हुए मूल्यांकन, संभावित अमेरिकी-चीन व्यापार समझौते को लेकर नए सिरे से आशावाद और मजबूत अमेरिकी डॉलर’ के बीच मुनाफा वसूली को बताया है।

कहां तक जाएगा सोना-चांदी : छह सालों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट के बाद, सोने की कीमतों में हल्की रिकवरी की कोशिश हो रही है। भारतीय रुपए में, सोने को 1,23,670-1,22,980 रुपए पर सपोर्ट और 1,24,950-1,25,800 रुपए के आसपास प्रतिरोध स्तर पर रखा है। चांदी को 1,46,850-1,45,150 रुपए पर समर्थन और 1,49,850 रुपए पर प्रतिरोध है।

भारत में दीपावली का त्योहार सबसे बड़ा है। इस दौरान सोने—चांदी की डिमांड अपने पीक पर रहती है। अब डिमांड एकदम से थम गई है। इसलिए कुछ समय के लिए उठापटक रहेगी। 10—15 दिन बाद फिर से गोल्ड में तेजी आएगी। सोने की कीमतें कभी भी कम नहीं होंगी। इनमें लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वेडिंग डेस्टिनेशन है। इसलिए सोना चाहे कम या ज्यादा हर घर में उपलब्ध है। इसके अलावा शादी—ब्याह में भी शगुन के तौर पर सोना दिया जाता है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोने—चांदी में निवेश भी किया जाता है। यह एक टेम्परेरी फेज है। जल्द ही यह फेज समाप्त होगा और गोल्ड कीमतें फिर से बढ़ेंगी।
— Raju Agrawal Mangodiwala, उपाध्यक्ष, Jewellers Association Jaipur



You may also like

Leave a Comment