Wednesday, July 1, 2026 |
Home Metro City Specialवैशाली नगर में डांडिया महारास महोत्सव 4 अक्टूबर को, पोस्टर का हुआ विमोचन

वैशाली नगर में डांडिया महारास महोत्सव 4 अक्टूबर को, पोस्टर का हुआ विमोचन

मीडिया पार्टनर होगा बिजनेस रेमेडीज

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। डायमंड क्वींंस क्लब की ओर से चार अक्टूबर को वैशाली नगर स्थित गौरव गार्डन में डांडिया महारास महोत्सव आयोजित किया जाएगा। होटल ग्लोरियस में गत दिवस क्लब की ओर से डांडिया महारास महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान क्लब फाउंडर अनीता शर्मा, रोमल शर्मा और क्लब मेंबर्स ने समारोह के अतिथियों का बुकें देकर अभिनंदन किया।
क्लब फाउंडर अनिता शर्मा, रोमल शर्मा,वन्दिता शर्मा, गायत्री शर्मा ने बताया कि डांडिया महारास महोत्सव का उद्देश्य समाज में सभी को समानता का अधिकार देना है। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण थर्ड जेंडर इक्वलिटी होगा। पोस्टर का विमोचन मधुलिका सिंह, पुष्पा माई, सुखप्रीत बंसल, किरण राजावत, अभिषेकता, संगीता जैन, विषु राठौड़ सहित बिजनेस रेमेडीज के संपादक पुनीत जैन एवं क्लब मेंबर्स ने किया। महोत्सव का मीडिया पार्टनर बिजनेस रेमेडीज होगा और स्पॉन्सर एलिगेंट ऑय टीसेजे ज्वेलर, पीएसजे ज्वेलर, फ्लैनर, ग्लोबल ज्वेलर्स गोम्स एंड जेम्स, नटराज एकेडमी, मूड मेकर्स रेस्टोरेंट, पायनियर अगरबत्ती, रत्नावली ज्वेलर्स, पैराडाइस एथनिक होंगे।



You may also like

Leave a Comment