नई दिल्ली। भविष्य के लिए तैयार, डिजिटल रूप से सक्षम और विश्वस्तर पर इंटीग्रेटेड एंटरप्राइज़ बनाने के प्रयास में Dabur India Limited ने स्ट्रैटेजिक Global Capability Center (GCC) की स्थापना और इसका पैमाना बढ़ाने की घोषणा की है। इस बदलाव के केन्द्र में है Dabur India Limited का Information Technology Global Capability Center (IT GCC), जो कंपनी की डिजिटल क्षमता को मजबूत बनाने वाले स्ट्रैटेजिक हब के रूप में काम करता है। IT GCC, एक मजबूत, स्केलेबल और Intelligence आधारित Technology Ecosystem बनाता है, जो देशी-विदेशी Markets में Dabur India Limited के विकास की योजनाओं को गति प्रदान करता है।
इसी डिजिटल सोच के साथ Dabur India Limited एक Digital Marketing Global Capability Center स्थापित कर रहा है, जिसे Marketing में शानदार Performance देने वाले Next-Generation Engine के रूप में देखा जा रहा है। यह सेंटर Marketing की आधुनिक तकनीकों, AI-उन्मुख Intelligence एवं Data के आधार पर Dabur India Limited को उपभोक्ताओं से जुड़ने में मदद करेगा और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं Personalized अनुभव प्रदान करेगा।
इस पहल पर बात करते हुए Dabur India Limited के Global CEO Mohit Malhotra ने कहा, “डाबर में हम Digital, Data एवं Global क्षमता निर्माण पर फोकस करते हुए भविष्य को नया आयाम दे रहे हैं। हमारे GCC की स्थापना सिर्फ Technology के बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिक Intelligent, बेहतर एवं उपभोक्ता-उन्मुख संगठन बनाने पर ज़ोर देती है। ये सेंटर Innovation एवं संचालन की दक्षता को बढ़ाने में मदद करेंगे, हमारे संचालन में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को शामिल कर सुनिश्चित करेंगे कि हम Business के बदलते माहौल में प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार बने रहें।”
IT GCC बनेगा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का आधार
IT GCC Enterprise Technology, Digital एवं Data क्षमता, Business Transformation और Strategic Planning को एक साथ लाकर एक Integrated Engine बनाता है। यह Cyber Security और Cloud Infrastructure को मज़बूत बनाकर, Analytics और Generative AI के माध्यम से बेहतर फ़ैसले लेने में मदद करता है और पूरे Enterprise में आधुनिकीकरण की नई गति प्रदान करता है। साथ ही, यह Governance और काम करने के तरीके में अनुशासन को भी सुनिश्चित करता है।
Digital Marketing GCC से मिलेगा AI और Data का लाभ
वहीं दूसरी ओर, Digital Marketing GCC AI, Data और Automation की मदद से In-house MarTech क्षमताएं विकसित कर रहा है ताकि Marketing को तेज़, सटीक और ज़्यादा प्रभावी बनाया जा सके। Audience Segmentation और Content Intelligence से लेकर Unified Dashboard और Real-Time Performance Tracking तक, यह Smart Decisions लेने में मदद करता है।
Scalable Content Hub और Standardized Playbook बनाकर, यह काम में एकरूपता सुनिश्चित करता है। साथ ही Marketing ROI, Innovation को बढ़ावा देकर विभिन्न Markets के साथ तालमेल बनाए रखने में मदद करता है।
वैश्विक विस्तार और सस्टेनेबल विकास को मिलेगा बल
Dabur India Limited के Global Chief Information Officer Manas Mehra ने कहा, “ये Global Capability Centers एक साथ मिलकर Technology, Data और Creativity के द्वारा Dabur India Limited के भविष्य को नया आयाम देंगे, नई कार्यक्षमता विकसित करने, ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत बनाने और Sustainable विकास में योगदान देंगे। विभिन्न क्षेत्रों में हमारी बढ़ती मौजूदगी के बीच यह बदलाव एक विश्वस्तरीय मानकों का अनुपालन करने वाले Innovative संगठन के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

