Monday, July 27, 2026 |
Home Business and EconomyD-Mart Q2 मुनाफा +3.85% — Growth मजबूत & ग्राहक-Focus Strategy जारी

D-Mart Q2 मुनाफा +3.85% — Growth मजबूत & ग्राहक-Focus Strategy जारी

Revenue ₹16,676 करोड़, पुराने स्टोर्स में 6.8% growth; नए stores और GST benefits से brand presence और मजबूत

by Business Remedies
0 comments
D-Mart Q2 FY26 financial results, profit up 3.85%, new stores added

नई दिल्ली / बिजनेस रेमेडीज़ — खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व रखने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 684.85 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के 659.44 करोड़ रुपए से 3.85% अधिक है।

📊 मुख्य आंकड़े:

  • परिचालन राजस्व: ₹16,676.30 करोड़ (पिछले वर्ष ₹14,444.50 करोड़, 15.45% बढ़ोतरी)

  • पुराने स्टोर प्रदर्शन: 2 साल या उससे पुराने स्टोर में 6.8% की वृद्धि

  • नई स्टोरिंग: तिमाही में 8 नए स्टोर खोले; कुल स्टोर संख्या अब 432

💡 सीईओ अंशुल असावा ने बताया कि कंपनी ने कीमतें कम करके GST सुधारों का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया

डी-मार्ट का यह प्रदर्शन लगातार वृद्धि और मजबूत ग्राहक सेवा रणनीति को दर्शाता है, जिससे कंपनी का मार्केट शेयर और ब्रांड वैल्यू मजबूत हो रहा है।



You may also like

Leave a Comment