नई दिल्ली | एजेंसी | केंद्र सरकार देश में कोयला गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए नया इंसेंटिव पैकेज देने की तैयारी कर रहा है और इसका परिव्यय 35,000 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। इसे कोयला मंत्रालय द्वारा जनवरी 2024 में शुरू किए गए 8,500 करोड़ रुपए के इंसेंटिव प्रोग्राम का की विस्तार माना जा रहा है, जिसने देश में कोयला गैसीफिकेशन की नींव रखी थी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विचाराधीन प्रस्तावित योजना का उद्देश्य देशभर में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं में तेजी लाना है, जिससे LNG, Urea, Ammonium Nitrate और Ammonia पर आयात निर्भरता कम करके आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना का लक्ष्य 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण क्षमता के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति को तेज करना भी है। देश में Coal Gasification को ऐसे समय पर बढ़ावा दिया जा रहा है, जब Middle East संघर्ष के कारण LNG, उर्वरक और उर्वरक कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला में बाधा बनी हुई है।
इस वर्ष फरवरी में कोयला मंत्रालय ने घोषणा की थी कि उसने देश के Carbon Emission को कम करने और Energy Security को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई 8,500 करोड़ रुपए की कोयला गैसीकरण प्रोत्साहन योजना की श्रेणी ढ्ढढ्ढ के तहत चयनित आवेदकों को Letter of Award (LOA) जारी कर दिए हैं। योजना की श्रेणी ढ्ढढ्ढ के तहत, निजी कंपनियों और Public Sector Undertakings (PSU) को प्रति परियोजना 1,000 करोड़ रुपए या पूंजीगत व्यय (Capex) का 15 प्रतिशत, जो भी कम हो, आवंटित किया गया है। ओडिशा के Angul में Jindal Steel and Power Limited की 2 MMPA कोयला गैसीकरण परियोजना को 569.05 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रोत्साहन दिया गया है।
3,793 करोड़ रुपए की इस परियोजना में कोयला गैसीकरण के माध्यम से कोयले को Direct Reduced Iron (DRI) में परिवर्तित किया जाएगा।
New Era Cleantech Solution Private Limited को महाराष्ट्र के Chandrapur जिले के Bhadrawati में स्थित अपने कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए 1,000 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रोत्साहन दिया गया है। 6,976 करोड़ रुपए की कुल परियोजना लागत वाली इस परियोजना का लक्ष्य प्रति वर्ष 0.33 मिलियन मीट्रिक टन Ammonium Nitrate और 0.1 मिलियन मीट्रिक टन Hydrogen का उत्पादन करना है।
इसी प्रकार, Greta Energy Limited को महाराष्ट्र के Chandrapur जिले के Bhadrawati जिले के MIDC में स्थित अपने कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए 414.01 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रोत्साहन दिया गया है। कोयला गैसीफिकेशन पहल का उद्देश्य कोयला गैसीफिकेशन में तकनीकी प्रगति को गति देना, Carbon Emission को काफी हद तक कम करना, Energy Security को मजबूत करना और अधिक टिकाऊ ऊर्जा परिदृश्य की नींव रखना है।

