Wednesday, August 19, 2026 |
Home Business and Economyसीएम योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का लिया जायजा

सीएम योगी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (25-29 सितंबर) की तैयारियों की समीक्षा की। पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, रूस पार्टनर देश होगा।

by Business Remedies
0 comments
सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की तैयारियों का जायजा लिया। यह विशाल आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। उन्होंने अब तक हुई व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि यह ट्रेड शो प्रदेश की छवि और गौरव से जुड़ा है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट, प्रदर्शकों की सुविधाओं और आम जनता की भागीदारी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदर्शनी हॉल, पार्किंग एरिया, एंट्री-एग्जिट गेट्स और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया।

गौरतलब है कि इस बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को करेंगे। इस अवसर पर देश-विदेश के कई नामी उद्योगपति, कारोबारी प्रतिनिधि और विदेशी मेहमान मौजूद रहेंगे। इस बार रूस पार्टनर देश होगा और करीब 2,500 से अधिक प्रदर्शक इसमें हिस्सा लेंगे।

यह आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निवेश और रोजगार को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगा। सीएम योगी ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शेष तैयारियां पूरी करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।



You may also like

Leave a Comment