बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर अग्रणी स्वास्थ्य सेवा संस्था Narayana Health ने महिला स्वास्थ्य को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल की। Narayana Health एक ही दिन में देशभर के 20 से अधिक अस्पतालों और केंद्रों में 11,786 महिलाओं की नि:शुल्क ईसीजी जांच की गई। जबकि केवल जयपुर में अकेले 448 महिलाओं की ECG जांच की गई। यह पहल भारत सरकार के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत की गई, जिसका शुभारंभ 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में हृदय रोग की रोकथाम और समय रहते जांच कराने की अहमियत के प्रति जागरूकता फैलाना था, क्योंकि महिलाओं में हृदय रोग अक्सर अनदेखा रह जाता है।
Narayana Health ने इस बार पिछले साल का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2023 में एक दिन में 3,797 लोगों की ईसीजी जांच हुई थी, जबकि इस बार केवल महिलाओं के लिए ही 11,786 ईसीजी किए गए। सबसे बड़ा योगदान रहा नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु का, जहाँ अकेले 5,500+ ईसीजी किए गए। इस अवसर पर डॉ. देवी शेट्टी, संस्थापक और चेयरमैन, नारायणा हेल्थ ने कहा,यह केवल एक संख्या नहीं है, बल्कि हजारों महिलाएं हैं जिन्होंने अपने दिल की सेहत समझने और सुरक्षित रखने की ओर पहला कदम बढ़ाया है। रोकथाम ही स्वस्थ भारत की नींव है और यह अभियान सरकार के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार विजऩ के साथ हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।
डॉ. इमैनुअल रूपर्ट, गु्रप सीईओ, Narayana Health ने कहा, यह पहल बताती है कि आज महिलाएं और उनके परिवार स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। हमने न केवल बड़े शहरों में बल्कि छोटे कस्बों और दूरदराज इलाकों में भी इस संदेश को पहुंचाया। हमारी टीमों ने देशभर में मिलकर इस मिशन को सफल बनाया। भारत में महिलाओं की मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हृदय रोग है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी के अनुसार, यह महिलाओं की लगभग 18 प्रतिशत मौतों के लिए जिम्मेदार है।कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि ECG एक सरल और त्वरित जांच है, जिससे हृदय की शुरुआती गड़बडियों का पता लगाया जा सकता है। समय पर पहचान होने से इलाज और जीवनशैली में बदलाव के जरिए गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

