Tuesday, July 7, 2026 |
Home Metro City Specialमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को वीरांगनाओं ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को वीरांगनाओं ने बांधी राखी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश की वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी वीरांगनाओं को शॉल, श्रीफल, मिठाई एवं सम्मानस्वरूप राशि भेंट कर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपका भाई हूं और वीरांगना बहनों की हरसंभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रक्षाबंधन के पर्व पर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए उनके द्वार पर पहुंची है। इसके तहत प्रदेशभर की लगभग 1 हजार 500 वीरांगनाओं को सम्मान स्वरूप रक्षाबंधन के अवसर पर 2100 रुपये, मिठाई, श्रीफल और शॉल प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी उपखण्ड स्तर पर प्रतिमाह नियमित रूप से वीरांगनाओं की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वीरांगना प्रगति माथुर पत्नी शहीद मेजर आलोक माथुर, श्रेया चौधरी पत्नी शहीद मेजर विकास भाम्भू, कृष्णा कंवर पत्नी शहीद राइफलमैन विक्रम सिंह, उषा शेखावत पत्नी शहीद नायक राजीव सिंह शेखावत, पिंकी देवी पत्नी शहीद हवलदार दाता राम, संतोष कंवर पत्नी शहीद नायक आनंद सिंह, मन्जू पत्नी शहीद नायक सांवरमल भामू, सम्पत कंवर पत्नी शहीद राइफलमैन प्रहलाद सिंह शेखावत, मरूधर कंवर पत्नी शहीद हवलदार नन्द सिंह, दरियाव कंवर पत्नी शहीद भंवर सिंह, विष्णु कंवर पत्नी शहीद किशन सिंह एवं निशा पत्नी शहीद कैप्टन प्रमोद लाल यादव ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा।
वीरांगना निशा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर वीरांगनाओं के सम्मान की ऐतिहासिक पहल की गई है।- मरुधर कंवर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप ही हमारे भाई हैं। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल के लिए आभार जताया।- मुख्यमंत्री ने सहृदयता के साथ सभी वीरांगनाओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बुजुर्ग वीरांगना दरियाव कंवर के समीप स्वयं पहुंचकर रक्षासूत्र बंधवाया।



You may also like

Leave a Comment