नई दिल्ली। डायग्नोस्टिक सेवाओं में चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड एक विश्वसनीय नाम है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 92.46 करोड़ रुपए के मुकाबले 30.56 फीसदी अधिक 120.72 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 8.50 करोड़ रुपए के मुकाबले 43.76 फीसदी कम 12.22 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 177.81 करोड़ रुपए के मुकाबले 30.57 फीसदी अधिक 232.17 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 16.35 करोड़ रुपए के मुकाबले 43.79 फीसदी अधिक 23.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 10.78 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: सितंबर 2003 में स्थापित, चंदन हेल्थकेयर लिमिटेड उत्तर भारत में पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी परीक्षण सेवाओं के साथ डायग्नोस्टिक केंद्र संचालित करती है। 31 दिसंबर, 2024 तक, कंपनी एक प्रमुख लैबोरेट्री, 7 केंद्रीय लैबोरेट्री और 26 सैटेलाइट सेंटर्स संचालित करती है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 23 से अधिक शहरों और उत्तराखंड में 19 से अधिक शहरों में तीन सौ से अधिक कलेक्शन सेंटर्स हैं। 31 दिसंबर, 2024 तक, कंपनी विभिन्न विशिष्टताओं में 1,496 टेस्ट करती है। टेस्ट सारणी में बुनियादी जैव रसायन और हेमेटोलॉजी में 481 नियमित पैथोलॉजी परीक्षण, साथ ही इम्यूनोहिस्टोपैथोलॉजी और आणविक पैथोलॉजी जैसे 1,015 विशेष परीक्षण और एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी, एमआरआई और विशेष सीटी स्कैन सहित 545 रेडियोलॉजी टेस्ट शामिल हैं। रेडियोलॉजी सुविधाओं में 11 सीटी स्कैनर और चार एमआरआई मशीनें हैं। 31 दिसंबर, 2024 तक, कंपनी ने 15 रेडियोलॉजिस्ट, 23 पैथोलॉजिस्ट और 161 से अधिक अन्य योग्य पेशेवरों को नियुक्त किया है।
प्रोडक्ट और सेवाएं : कंपनी मुख्य रूप से डायग्नोस्टिक सेवाएं और एक्स-रे फिल्मों और रीएजेंट्स जैसी उपभोग सामग्रियों की बिक्री करती है। वहीं कंपनी की सहायक कंपनी, चंदन फार्मेसी लिमिटेड, फार्मास्युटिकल उत्पादों की एक श्रृंखला की पेशकश करने वाले मेडिकल स्टोर संचालित करती है। कंपनी की सेवाओं में नियमित पैथोलॉजी टेस्ट, विशिष्ट पैथोलॉजी टेस्ट, रेडियोलॉजी टेस्ट, निवारक और कल्याण सेवाएं और होम कलेक्शन सेवा शामिल हैं।

