100 नए शहरों में विस्तार और ऑनलाइन व्यापार में मजबूत बढ़त से वित्त वर्ष 26 में रहा शानदार प्रदर्शन आउटडोर (बाहरी) फर्नीचर कैटेगरी में कदम रखते हुए ‘ट्यूबलर रेंज‘ लॉन्च की; गेमिंग फर्नीचर के साथ अपने पोर्टफोलियो का किया विस्तार मुंबई, 23 जून 2026: गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के प्रमुख फर्नीचर ब्रांड, ‘इंटरियो बाई गोदरेज’ ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ₹4,000 करोड़ का राजस्व (रेवेन्यू) दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में सालाना आधार पर 12% की वृद्धि है। इस साल के दौरान कंपनी ने 100 नए शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाई, जबकि नए उत्पादों की बिक्री का कुल बिजनेस में 22% योगदान रहा। लगातार रिटेल विस्तार, बाजार में गहरी पहुंच, ऑनलाइन बिक्री में बढ़ोतरी और फर्नीचर की नई कैटेगरी शुरू करने के दम पर इंटरियो ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) में अपने राजस्व को 25% बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का इरादा वित्त वर्ष 27 के दौरान 102 नए स्टोर खोलने का भी है, जिसमें उत्तर और पूर्वी भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस प्रदर्शन और भविष्य के नजरिए पर बात करते हुए इंटरियो बाई गोदरेज के बिजनेस हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, स्वप्नील नगरकर ने कहा, “भारतीय फर्नीचर उद्योग बदलाव के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां ग्राहकों की उम्मीदें केवल उपयोगिता से बढ़कर डिजाइन, लचीलेपन (फ्लेक्सिबिलिटी), टेक्नोलॉजी और ओवरऑल लिविंग एक्सपीरियंस (रहने के अनुभव) की तरफ बढ़ रही हैं। भारतीय फर्नीचर बाजार 2031 तक बढ़कर 45.52 अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। आज के आधुनिक भारतीय घर अधिक अनुकूल, बहुउद्देशीय (मल्टीफंक्शनल) और निजी जीवनशैली को दर्शाने वाले बन रहे हैं। यह बात ग्राहकों द्वारा फर्नीचर के लुक, उपयोगिता, मजबूती और सुविधा को परखने के तरीके को प्रभावित कर रही है।” उन्होंने आगे कहा, “गुणवत्ता और अनुपालन मानकों में सुधार के कारण उद्योग में संगठित ढांचा मजबूत हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ रहा है और संगठित ब्रांडों के लिए दीर्घकालिक अवसर पैदा हो रहे हैं। हमारा मानना है कि उद्योग की अगली वृद्धि उन ब्रांडों द्वारा संचालित होगी जो बड़े पैमाने की क्षमता, डिजाइन, विनिर्माण शक्ति, तकनीकी एकीकरण और मजबूत रिटेल अनुभव का प्रभावी संयोजन कर सकें। जैसे-जैसे घरों का स्वरूप बदल रहा है, उपभोक्ता बालकनी, टैरेस और बाहरी स्थानों को भी अपने रहने के क्षेत्र का विस्तार मानने लगे हैं। इसी सोच ने हमारी आउटडोर फर्नीचर श्रेणी के तहत ट्यूब्युलर रेंज और गेमिंग फर्नीचर पोर्टफोलियो के विकास को दिशा दी है, ताकि आज के भारत की जीवनशैली के अनुरूप आधुनिक और उपयोगी फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराए जा सकें।” पिछले तीन वर्षों में इंटरियो का ई-कॉमर्स कारोबार 14 गुना बढ़ा है और अब यह कंपनी के कुल फर्नीचर कारोबार में 15% योगदान देता है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने अपनी डिलीवरी और इंस्टॉलेशन सेवा को 1,200 पिन कोड से बढ़ाकर 20,000 से अधिक पिन कोड तक पहुंचाया। साथ ही सभी राज्य राजधानियों में 24 घंटे के भीतर डिलीवरी और इंस्टॉलेशन सेवा भी शुरू की गई।
Business Remedies
-
-
Business RemediesTech World
भारत में जल्द बहाल होगी Telegram सेवा, Message-Editing Feature 30 June तक रहेगा बंद
देशभर में अस्थायी रूप से प्रतिबंधित की गई Telegram सेवा जल्द ही भारत में फिर से शुरू होने की संभावना है। केंद्र …
-
Business Remedies
East Coast Railway के 631 किमी मार्ग पर Kavach प्रणाली लगेगी, ₹.270 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
भारत सरकार ने East Coast Railway के 631किमी रेल मार्ग पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली Kavach स्थापित करने की मंजूरी दे दी …
-
Business Remedies
आगामी वर्ष में परिचालन दक्षता बनी 78 प्रतिशत MSME की सबसे बड़ी प्राथमिकता: रिपोर्ट
नई दिल्ली, देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) अब केवल आय बढ़ाने या नए ग्राहकों को जोड़ने पर ही ध्यान …
-
Business RemediesTech World
भारत के Apache हेलीकॉप्टरों और M777 तोपों के लिए अमेरिका ने ₹.4,141 करोड़ के सहायता पैकेज को दी मंजूरी
भारत की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमेरिका ने भारतीय सेना के Apache …
-
India और America के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण बैठकों का …
-
Business Remedies
GP Eco Solutions India Limited ने एमपीपीएमसीएल से 10.00 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के विकास और संचालन के लिए पीपीए किया
नई दिल्ली। Noida आधारित GP Eco Solutions India Limited Solar Inverter और Solar Panel उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों को Solar EPC …
-
Business Remedies
Yoga पूरे विश्व को जोड़ता है, इसे 365 दिनों की दैनिक आदत बनाएं : केंद्रीय मंत्रियों का आह्वान
केंद्रीय मंत्रियों ने 12 वें International Yoga Day के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से योग को अपने जीवन …
-
Business Remedies
Heera Group case में ED ने की ₹159 crore की properties auction, investors को मिल सकती है राहत
Heera Group case में ED ने की ₹159 crore की properties auction, investors को मिलेगी राहत Enforcement Directorate यानी ED ने alleged …
-
Business and EconomyBusiness RemediesCommodity
भारत के सीमेंट क्षेत्र में क्षमता विस्तार रिकॉर्ड स्तर पर, उपयोग दर 70-71 प्रतिशत रहने की संभावना
भारत के सीमेंट क्षेत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रफ्तार लगातार तेज बनी हुई है। इसके बावजूद वित्त वर्ष 2027 में उद्योग …


