Q2 में मजबूत Deal Activity
New Delhi, 23 July। India के pharma और healthcare sector ने 2026 की दूसरी तिमाही में 65 Deals के जरिए 13.9 billion dollar का कुल Deal Value दर्ज किया। Grant Thornton Bharat की Report के अनुसार, गतिविधियों की संख्या में कुछ कमी के बावजूद निवेश का कुल मूल्य मजबूत बना रहा।
बड़े विदेशी सौदे का असर
तिमाही के दौरान 11.8 billion dollar का एक बड़ा Outbound Deal हुआ, जिसे किसी Indian pharmaceutical company की अब तक की सबसे बड़ी overseas purchase बताया गया। इस Transaction को हटाने के बाद भी कुल Deal Value पिछली तिमाही की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ी।
रणनीतिक विस्तार पर फोकस
Grant Thornton Bharat के Partner और Healthcare Industry Leader Bhanu Prakash Kalmath S J ने कहा कि Indian companies अब केवल आकार बढ़ाने के बजाय specialty portfolios मजबूत करने, global market access बढ़ाने और अलग क्षमताएं विकसित करने वाले Acquisitions पर ध्यान दे रही हैं।
M&A में रिकॉर्ड तेजी
Quarter में 35 Mergers and Acquisitions Deals का कुल मूल्य 13.2 billion dollar रहा। Transaction volume में quarter-on-quarter 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि Deal Value अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कुल M&A Value में Outbound Transactions की हिस्सेदारी 96 प्रतिशत रही।
Innovation में निवेशकों की रुचि
Report के मुताबिक, Investors का रुझान AI-enabled care, genomics, oncology और advanced diagnostics जैसे innovation-led healthcare businesses की ओर बना हुआ है। Inbound activity में चार Transactions दर्ज हुए, जबकि Domestic Deals ने संख्या के लिहाज से बढ़त बनाए रखी।
Public Market भी स्थिर
Public Market activity में दो IPOs से 58 million dollar और दो QIPs से 161 million dollar जुटाए गए। Pharma और biotech segment ने 23 Deals और 12.7 billion dollar के Value के साथ तिमाही का नेतृत्व किया।

