100 million sq ft का ऐतिहासिक आंकड़ा
Gurugram ने वर्ष 2026 में कुल 100 million square feet office stock का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ शहर North India का सबसे बड़ा और पहला 100 million sq ft office market बन गया है। CBRE की Report के अनुसार, Gurugram का office stock 2030 तक लगभग 120–125 million square feet पहुंच सकता है।
पांच वर्षों में मजबूत Leasing
Report के मुताबिक, 2021 से Q1 2026 के बीच Gurugram में करीब 40 million square feet office space की Leasing हुई और 21 million square feet नई Supply जुड़ी। यह बढ़ोतरी बेहतर कार्यालयों, sustainable assets और health तथा wellness केंद्रित workplace design की मांग से प्रेरित रही।
Green-certified assets का दबदबा
कुल office stock में लगभग 59 million square feet space green-certified है, जबकि करीब 35 million square feet assets institutional ownership के अंतर्गत हैं। Gurugram की हिस्सेदारी India के कुल REIT stock में करीब 6 प्रतिशत बताई गई है।
International कंपनियों का भरोसा
पिछले पांच वर्षों में international occupiers ने शहर में 17 million square feet से अधिक office space Lease किया। CBRE के Chairman एवं CEO, India, South-East Asia, Middle East और North Africa, Anshuman Magazine ने कहा कि Gurugram का industrial satellite town से office hub में बदलना चार दशकों के infrastructure investment, policy support और developer confidence का परिणाम है।
Investment और नए Development Model
Foreign और domestic corporates Gurugram में बड़े campus स्थापित कर रहे हैं। Foreign universities भी Grade A tech parks में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं। Development Management Agreement (DMA) Model institutional-quality development को बढ़ावा दे रहा है। Report के अनुसार, 2018 से Q1 2026 के बीच Gurugram में करीब $6 billion का investment आया, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत deals का मूल्य $100 million से अधिक रहा।

