बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। भारत के अग्रणी स्पोर्ट्स एवं एथलेजर फुटवियर ब्राण्ड्स में से एक कैम्पस ने जयपुर के मानसरोवर में एक शानदार नया स्टोर खोला है। यह कदम ब्रांड की अपने ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने और उन्हें एक बेहतर और रोमांचक शॉपिंग अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
717 वर्ग फीट में फैला हुआ यह स्टोर कैम्पस के स्टाइलिश और आरामदायक फुटवियर का लेटेस्ट कलेक्शन शामिल हैं। यहां पर पुरुषों और महिलाओं के लिए स्नीकर्स, परफॉर्मेंस शूज और वार्नर ब्रदर्स के लिमिटेड एडिशन जैसे बैटमैन और सुपरमैन से प्रेरित डिज़ाइन भी उपलब्ध हैं। ग्राहक लॉन्च के मौके पर आकर्षक ऑफऱ जैसे ‘1 खरीदें और 20त्न छूट पाएं, 2 या अधिक खरीदें और 40त्न छूट पाएं’ का लाभ उठा सकते हैं। यह एक बेहतरीन मौका है, जहां ग्राहक कैंपस के हाई-फैशन और ट्रेंडिंग फुटवियर को शानदार कीमत पर पा सकते हैं।
इस अवसर पर निखिल अग्रवाल, सीईओ एंड होल टाइम डायरेक्टर, कैम्पस एक्टिववियर लिमिटेड ने कहा कि मानसरोवर में हमारा नया स्टोर खोलना हमारे लिए हमारे ग्राहकों तक पहुंचने, अपना ग्राहक आधार बढ़ाने और उन्हें एक आसान और शानदार शॉपिंग अनुभव देने का हमारा प्रयास है। कैंपस की ओर लोगों का बढ़ता प्यार और आकर्षण देखकर, हम भारत के पसंदीदा स्पोर्ट्स और एथलीजर फुटवियर ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विकास योजनाओं का लगातार और शीघ्रता से विस्तार कर रहे हैं। यह नया स्टोर हमारे ओमनी-चैनल अनुभव को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो हमें हमारे प्रिय ग्राहकों से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
इस स्टोर के खुलने के साथ, कैम्पस के एक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट्स की संख्या अब देशभर में 295+ हो गई है, जो ब्रांड की तेज़ और रणनीतिक वृद्धि को दर्शाता है। हाल के प्रमुख बाजारों में खोले गए स्टोर से ब्रांड की पहुंच को काफी बढ़ावा मिला है और अधिक ग्राहकों तक आसानी से पहुंचने की क्षमता मिली है।
जिस प्रकार कैंपस अपने स्थान को ट्रेंड-सेवेन ग्राहकों के लिए स्टाइल और उपयोगिता दोनों के लिहाज से पसंदीदा गंतव्य बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, उसी प्रकार यह युवाओं को उनके फैशन विकल्पों के जरिए अपनी व्यक्तित्व को व्यक्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

