Tuesday, June 30, 2026 |
Home AutomobileBSA Motorcycles ने अरुणाचल प्रदेश के विधायक श्री ओकेन तायेंग को पूर्वोत्तर भारत में पहली GOLD STAR 650 की डिलीवरी के साथ मनाया विरासत और रोमांच का जश्न

BSA Motorcycles ने अरुणाचल प्रदेश के विधायक श्री ओकेन तायेंग को पूर्वोत्तर भारत में पहली GOLD STAR 650 की डिलीवरी के साथ मनाया विरासत और रोमांच का जश्न

by Business Remedies
0 comments

ईटानगर, 3 अक्टूबर, 2024- प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड BSA Motorcycles ने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा सदस्य श्री ओकेन तायेंग को पूर्वोत्तर भारत में पहली बीएसए गोल्ड स्टार 650 की डिलीवरी की है। श्री तायेंग राज्य के विकास में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाने जाते हैं, विशेष रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास और लोगों की बेहतरी के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। श्री तायेंग अब प्रसिद्ध गोल्ड स्टार 650 के गौरवशाली मालिक हैं।

भारत में 15 अगस्त, 2024 को लॉन्च की गई BSA GOLD STAR 650 क्लासिक ब्रिटिश डिज़ाइन और आधुनिक इंजीनियरिंग का एक शानदार संयोजन है। 1903 से चली आ रही विरासत के साथ, बीएसए ब्रांड लंबे समय से मोटरसाइकिल की दुनिया में उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है। अब, यह अरुणाचल प्रदेश में ऑटोमोटिव उत्साही लोगों के बीच पहुंचा है, जो परंपरा के साथ-साथ इनोवेशन और आधुनिकता को भी महत्व देते हैं।

BSA GOLD STAR 650 की डिलीवरी हासिल करते हुए श्री ओकेन तायेंग ने कहा, ‘‘बीएसए गोल्ड स्टार 650 क्लासिक डिज़ाइन की एक शानदार और हमेशा कायम रहने वाली अपील का जीता-जागता प्रमाण है। इसका शक्तिशाली इंजन और आधुनिक सुविधाएं इसे अरुणाचल के विविध इलाकों की खोज के लिए एकदम सही बनाती हैं। हमारे राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने में गहराई से निवेश करने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं विरासत और प्रदर्शन के इस मिश्रण को प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित हूं।’’

BSA कंपनी के डायरेक्टर आशीष सिंह जोशी ने कहा, ‘‘श्री तायेंग को उत्तर-पूर्व में पहला BSA GOLD STAR 650 प्रदान करना हमारे लिए बहुत ही प्रतीकात्मक है। यह बीएसए की प्रसिद्ध ब्रिटिश विरासत को भारत की समृद्ध मोटरसाइकिल संस्कृति के साथ जोड़ता है, विशेष रूप से इस क्षेत्र में जो दोपहिया वाहनों के लिए अपने जुनून के लिए जाना जाता है। गोल्ड स्टार ने हमेशा ब्रुकलैंड्स में स्पीड का रिकॉर्ड स्थापित करने से लेकर गोल्ड स्टार पुरस्कार जीतने तक बीएसए इंजीनियरिंग के शिखर को लोगों के सामने पेश किया है। अब बीएसए गोल्ड स्टार 650 अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है, तो हम केवल एक मोटरसाइकिल नहीं बेच रहे हैं – हम प्रदर्शन और शिल्प कौशल की विरासत को फिर से जीवंत कर रहे हैं। बीएसए गोल्ड स्टार 650 दरअसल उन राइडर्स के जोश और जुनून को पेश करती है, जो इतिहास और नवाचार दोनों की सराहना करते हैं।’’

श्री तायेंग द्वारा अपने संग्रह में BSA GOLD STAR 650 को शामिल करना मोटरसाइकिलिंग के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। अरुणाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन के एक जुनूनी समर्थक के रूप में उन्होंने लंबे समय से मोटरसाइकिल को इस क्षेत्र की अदम्य सुंदरता का पता लगाने के तरीके के रूप में बढ़ावा दिया है। क्लासिक ब्रिटिश डिज़ाइन और आधुनिक इंजीनियरिंग के मिश्रण के साथ बीएसए गोल्ड स्टार 650, इस भावना को पूरी तरह से पूरा करता है।

गोल्ड स्टार 650 की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं–

भारत का सबसे बड़ा सिंगल-सिलेंडर इंजन- एक लिक्विड-कूल्ड 652सीसी इंजन जो देता है दमदार परफॉर्मेंस सेगमेंट-लीडिंग आउटपुट- 55एनएम का टॉर्क और 45.6पीएस की पावर, जिससे मिलता है बेजोड़ राइडिंग अनुभव बेस्ट-इन-क्लास कंपोनेंट- ब्रेम्बो ब्रेक, डुअल-चैनल्स एबीएस, एल्युमीनियम एक्सेल रिम और पिरेली टायर क्लासिक ब्रिटिश डिज़ाइन- डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंटेशन सहित आधुनिक कार्यक्षमता के साथ विंटेज एस्थेटिक्स रंग संबंधी विकल्प- सिल्वर शीन लिगेसी एडिशन सहित छह शानदार वेरिएंट।

BSA गोल्ड स्टार 650 के जरिये भारत में यह ब्रांड एक बार फिर लीडरशिप पोजीशन हासिल करने के लिए तैयार है। मूल रूप से 1938 में लॉन्च किए गए गोल्ड स्टार ने कई स्पीड रिकॉर्ड बनाए और रेसिंग सर्किट पर अपना दबदबा बनाया, जिससे मोटरसाइकिलिंग के इतिहास में इसकी जगह पक्की हो गई।

यूके में रेडलाइन स्टूडियो द्वारा सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया और रिकार्डाे द्वारा इंजीनियर किया गया, नया गोल्ड स्टार आधुनिक सवारों की जरूरतों को पूरा करते हुए अपनी शानदार अपील को बरकरार रखता है। भारत भर में चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध बीएसए गोल्ड स्टार 650 की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है



You may also like

Leave a Comment