Wednesday, July 8, 2026 |
Home Editorialप्रेम, सहयोग और मजबूत रिश्ते को सम्मान देता भाई दिवस आज

प्रेम, सहयोग और मजबूत रिश्ते को सम्मान देता भाई दिवस आज

by Business Remedies
0 comments

भाइयों के प्रेम, सहयोग और मजबूत रिश्ते को सम्मान देने के लिए आज राष्ट्रीय भाई दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान में अधिकांश परिवारों में भाई-भाई एक दूसरे से कटने लगे हैं। मधुरता नाम मात्र की रह गई है। पुराने समय में पिता के बाद बड़े भाई को ही स्वत: ही पिता का दर्जा मिल जाया करता था, पर अब ऐसा नहीं रहा है। भाई शादी के बाद अपने परिवार में व्यस्त हो जाता है। दुख दर्द में एक-दूसरे का सहारा तक नहीं बनते हैं। इसलिए आज के दिन इसका बड़ा महत्व है, क्योंकि यह दिवस भाई-बहन और भाइयों के बीच के विशेष रिश्ते को मनाने का अवसर है। इस दिन लोग अपने भाइयों के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। इस दिन का महत्व इसलिए भी खास है क्योंकि भाई अक्सर जीवनभर के दोस्त और साथी होते हैं, मुश्किल समय में सहारा बनते हैं। परिवार की सुरक्षा और एकता का प्रतीक माने जाते हैं, बचपन की यादों और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपने भाइयों के साथ तस्वीरें, संदेश और शुभकामनाएं साझा करके इस दिन को खास बनाते हैं। इस दिवस की शुरुआत वर्ष, 2005 में अमेरिका के अलबामा राज्य के सी. डेनियल रोड्स ने की थी। इसका उद्देश्य भाइयों को भी एक विशेष दिन के माध्यम से सम्मान देना था, जैसे मदर्स डे और फादर्स डे मनाए जाते हैं। वैसे ही समय के साथ यह दिन कई देशों में लोकप्रिय हो गया, जिनमें भारत, यूनाईटेट स्टेट, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कुछ देश प्रमुख हैं।



You may also like

Leave a Comment