Wednesday, July 1, 2026 |
Home Automobileनवरात्रों से टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की खरीद मेंं बूम

नवरात्रों से टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों की खरीद मेंं बूम

जीएसटी दरों में कमी और विशेष ऑफर की छूट से कस्टमरों का शोरूमों पर उमड़ रहा है हुजूम, वाहनों की उपलब्धता कम होने से डिलीवरी में लग रहा है समय

by Business Remedies
0 comments
Boom in purchase of two-wheelers and four-wheelers since Navratri

कुंजेश कुमार पतसारिया | बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। नवरात्रों से पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी की दरों में कमी किए जाने के बाद इनदिनों फोर व्हीलर और टू व्हीलर की गाडिय़ों की खरीद में बूम आया हुआ है। सरकार ने हाल ही में छोटी कारों और बाइक-स्कूटी पर जीएसटी दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी है। इससे बिक्री में 3 से 5 गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। यह दर्शाता है कि कैसे एक सरकारी नीति ने सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाया है और बाजार में एक सकारात्मक माहौल बनाया है। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ा बूस्टर डोज मिला है। नवरात्र के पहले दिन से ही ऑटो सेक्टर में जमकर बिकवाली देखी गई है। बिक्री ऐसी हो रही है कि कार शोरूमों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

कस्टमर इंक्वायरी और बुकिंग के लिए ऑटोमोबाइल शोरूमों पर उमड़ रहे है। ऑनलाइन कार्ट ऑर्डर से भरे हुए हैं और बाजार बिक्री से गुलजार है। नवरात्रि के पहले दिन ही मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मजबूत मांग देखी जा रही है। इसके अलावा टू व्हीलर की डिमांड में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश कंपनियों ने जीएसटी कटौती के साथ-साथ अपने कस्टमरों को नवरात्रि और दीपावली के विशेष ऑफर भी प्रदान किए हुए हैं।

जीएसटी कमी व नवरात्रों पर विशेष ऑफर का पड़ रहा है प्रभाव
जीएसटी दरों में कमी के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री बढ़ी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुगुने से ज्यादा ही कस्टमरों की ओर से चार पहिया और दो पहिया वाहनों की खरीददारी की जा रही है। जहां फोर व्हीलर की गाडिय़ों में 40 हजार से सवा लाख तक कीमतों में कमी देखी जा रही है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भी कार खरीदना आसान हो गया है। वहीं नवरात्रों में लोगों की चाहत होती है कि कोई नई चीज खरीदी जाए, ऐसे में मध्यमवर्गीय लोग चार पहिया गाडिय़ां खरीदना पसंद कर रहे हैं। प्रतिदिन करीब 10-15 ग्राहक गाडिय़ों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। इसके अलावा 20 से 40 ग्राहक प्रतिदिन इंक्वायरी कर रहे हैं।

ऑटोमोबाइल डीलरों को रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उम्मीद
अधिकांश ऑटोमोबाइल डीलरों को इस बार पूरी उम्मीद बनी हुई है कि नवरात्रों से धनतेरस तक करीब चार लाख तक टू व्हीलर और पचास से साठ हजार तक फोर व्हीलर वाहनों की सेल हो सकती है। उनका कहना है कि इस बार जीएसटी की कमी और नवरात्रि व दीपावली के विशेष ऑफर के कारण फोर व्हीलर और टू व्हीलर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री होगी। जो पिछले कई वर्षों में नहीं हुई है।

त्योंहारी सीजन में वाहनों की खरीद में होगी बढ़ोतरी
जीएसटी की कमी होने से ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम आना स्वाभाविक है। जीएसटी में कमी होने से वाहनों की कीमतों में तीन से दस फीसदी तक फर्क पड़ा है। त्योंहारी सीजन में करीब 25 से 30 फीसदी वाहनों की खरीद में बढ़ोतरी हो सकेगी, लेकिन वाहनों की डिमांड पूरी होने में अभी समय लगेगा। इसका कारण 22 सितंबर से ही बिलिंग शुरू होना है। कस्टमरों का शोरूम पर बुकिंग और इंक्वायरी के लिए दिनभर हुजूम लगा रहता है। नवरात्र से धनतेरस तक पिछले वर्ष करीब तीन लाख टू व्हीलर और पचास हजार चार पहिया वाहनों की बुकिंग मिली थी, जो इस वर्ष जीएसटी की कमी की वजह से कंपनी को करीब चार लाख चार टू व्हीलर और साठ से पैसठ हजार चार पहिया वाहनों की बुकिंग मिलने की पूरी उम्मीद है। लेकिन इस वर्ष चार पहिया वाहनों के लिए उपलब्धता कम होने से शीघ्र हम डिलीवरी नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि देशभर से वाहनों के लिए ट्रकों की उपलब्धता कम है।
-शार्विक शाह, चैयरपर्सन, फाडा राजस्थान और डायरेक्टर, राजेश मोटर्स, जयपुर

इस वर्ष दुगुनी सेल होने की उम्मीद
जीएसटी में कटौती किए जाने से नवरात्रों में फोर व्हीलर और टू व्हीलर के वाहनों की खरीद में काफी बूम आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुगुनी सेल होने की उम्मीद है। इंक्वायरी भी बहुत आ रही है। इसके अलावा शोरूम पर बुकिंग भी प्रतिदिन 40 से 50 वाहनों की हो रही है। पर अभी वाहनों की उपलब्धता कम होने के कारण कस्टमरों को डिलीवरी शीघ्र नहीं दे पा रहे हैं। वाहनों में करीब 40 हजार से 1 लाख रुपए तक कमी हो जाने से कस्टमर गाडिय़ों के लिए शोरूमों पर आ रहे हैं।

-विकास सोनी, जनरल मैनेजर (सेल), केटीएल ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर

सप्तमी से दशहरे तक 4 दिन काफी बुकिंग होने की संभावना
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नवरात्रों में जीएसटी की कमी के कारण वाहनों की खरीद के लिए इंक्वायरी काफी बढ़ी हैं, यानि दुगुनी हो गई है। नवरात्रि के सप्तमी से दशहरे तक चार दिन काफी बुकिंग होने की उम्मीद है। कोटेशन तो बहुत सारे आ रहे हैं। जीएसटी में कटौती से बजाज के टू व्हीलर में करीब 10 से 15 हजार रुपए तक कमी आई है।
-यश शर्मा, डायरेक्टर, पीएल बजाज, जयपुर



You may also like

Leave a Comment