Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Bharatrohan Airborne Innovations Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Bharatrohan Airborne Innovations Limited’ का IPO

निवेशक 25 सितम्बर 2025 तक कर सकेंगे कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Bharatrohan Airborne Innovations Limited

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘भारतरोहन एयरबोर्न इनोवेशन लिमिटेड’ ड्रोन/यूएवी प्लेटफार्मों और हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग के माध्यम से कृषि संबंधित टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा नए उपकरणों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण, वाणिज्यिक वाहन की खरीद, कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २५ सितम्बर को होगा बंद।

कारोबारी गतिविधियां: जून 2016 में निगमित, भारतरोहन एयरबोर्न इनोवेशन लिमिटेड एक कृषि टेक्नोलॉजी समाधान प्रदाता कंपनी है और ड्रोन/यूएवी प्लेटफार्मों और हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग (एचएसआई) टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी कृषि मूल्य श्रृंखला की प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएँ और उत्पाद प्रदान करती है, जिनमें फसल उत्पादन संबंधी सलाह और एकीकृत फसल प्रबंधन पद्धतियों पर मार्गदर्शन शामिल है ताकि कृषि इनपुट और आउटपुट की बिक्री में सहायता मिल सके।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 6.46 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 1.80 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 18.95 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 28.17 करोड़ रुपए का राजस्व और 7.58 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि साल दर साल कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 26.17 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 42.02 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 37.22 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 22.83 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 1.34 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.04 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘भारतरोहन एयरबोर्न इनोवेशन लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई पर आज खुलकर 25 सितम्बर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 52,99,200 शेयर 80 से 85 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 45.04 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को कुल 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment