बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर आधारित ‘Bhadora Industries Limited’ ‘विद्युत केबल्स’ ब्रांडनेम से इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा प्लॉट संख्या 188/1, ग्राम पनवा, तहसील कसरावद, जिला खरगोन, मध्य प्रदेश में केबलों की उत्पादन क्षमता का विस्तार करने के लिए नई विनिर्माण इकाई (“प्रस्तावित नई इकाई”) स्थापित करने की लागत का आंशिक वित्तपोषण,कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 6 अगस्त को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: अप्रैल 1986 में स्थापित, Bhadora Industries Limited कुशल विद्युत पारेषण और वितरण के लिए औद्योगिक केबल बनाती है और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सरकारी डिस्कॉम और ईपीसी कंपनियों को सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी “विद्युत केबल्स” ब्रांडनेम से उत्पाद निर्माण करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 18.81 करोड़ रुपए का राजस्व और 0.18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 83.27 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.96 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 110.69 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.79 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9.80 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 48.76 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 20.94 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 7.74 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 19.67 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।
आईपीओ के बारे में जानकारी: ‘Bhadora Industries Limited’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 6 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 54,00,000 शेयर 97 से 103 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 55.62 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी यूनिस्टोन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

