166

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित देश की प्रमुख पेंट निर्माता कंपनी सिरका पेंट्स लिमिटेड ने 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 80.06 करोड़ रुपए के मुकाबले 114.44 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 10.20 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 14.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

