Tuesday, July 14, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Aradhya Disposal Industries Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Aradhya Disposal Industries Limited’ का IPO

निवेशक 6 अगस्त 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Aradhya Disposal Industries Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मध्य प्रदेश के देवास आधारित ‘आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ फूड कॉन्टैक्ट पेपर उत्पाद निर्माण एवं निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं, विस्तार योजना के लिए धन उपलब्ध कराने अर्थात संयंत्र एवं मशीनरी की खरीद और सिविल कार्य हेतु पूंजीगत व्यय राशि जुटाने, बैंकों को सावधि ऋणों का पूर्व भुगतान करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 6 अगस्त को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: जनवरी 2014 में स्थापित च्आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेडज् पेपर उत्पादों के निर्माण और निर्यात में संलग्न है, जिसमें पेपर कप ब्लैंक, रिपल पेपर और कोटेड पेपर रोल शामिल हैं। यह देश की तेजी से बढ़ती हुई इको फ्रेंडली फूड कांटेक्ट पेपर उत्पाद निर्माता कंपनी है। कंपनी कागज़-आधारित समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जिन्हें प्रदर्शन और स्थायित्व के लिए डिज़ाइन किया गया है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 84.14 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.14 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 73.93 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 113.69 करोड़ रुपए का राजस्व और 10.27 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 9.04 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वर्ष 2025 में तक कंपनी की असेट 83.08 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 29.47 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 19.22 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 39.75 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: च्आराध्या डिस्पोजल इंडस्ट्रीज लिमिटेडज् का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 6 अगस्त 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 38,88,000 शेयर 110 रुपए से 116 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 45.10 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी खंबाटा सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment