जयपुर। मध्य प्रदेश के इंदौर आधारित Bhadaura Industries Limited ‘विधुत केबल्स’ ब्रांडनेम से इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को मध्य प्रदेश आधारित प्रमुख कंस्ट्रक्शन एवं इंंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी से 2.60 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर केे तहत कंपनी को
आईएसआई चिह्नयुक्त, 1100 वोल्ट ग्रेड, सिंगल करोड़,आईएस:7098 के अनुरूप और 1X50 वर्ग मिमी आकार में स्ट्रैंडेड एल्युमिनियम कंडक्टर एच4 ग्रेड, एक्सएलपीई इंसुलेटेड, पीवीसी शीथेड, अन-आर्मर्ड केबल की आपूर्ति करनी होगी।
कारोबारी गतिविधियां: अप्रैल 1986 में स्थापित, Bhadaura Industries Limited कुशल विद्युत पारेषण और वितरण के लिए औद्योगिक केबल बनाती है और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सरकारी डिस्कॉम और ईपीसी कंपनियों को सेवाएँ प्रदान करती है। कंपनी “विधुत केबल्स” ब्रांडनेम से उत्पाद निर्माण करती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) केबल, लो वोल्टेज (एलवी) केबल, एलटी एरियल बंच्ड केबल और क्रॉस-लिंक्ड पॉलीइथाइलीन (एक्सएलपीई) केबल शामिल हैं।
कंपनी की विनिर्माण इकाई भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा मान्यता प्राप्त है और गुणवत्ता प्रबंधन (बीआईएस आईएसओ 9001:2015), पर्यावरण प्रबंधन (आईएसओ 14001:2015), और व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (आईएसओ 45001:2018) में प्रमाणित है।
कंपनी अपने उत्पाद आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में बेचती है। कंपनी पूरे भारत में राज्य विद्युत बोर्डों, घरेलू और ईपीसी कंपनियों को अपने उत्पाद प्रदान करती है। कंपनी की विनिर्माण इकाई मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 15028 वर्ग फुट है।

