बिजनेस रेमेडीज/मुंबई
Baroda BNP Pariba Mutual Fund फंड ने अपना न्यू फंड ऑफर (एनएफओ), बड़ौदा बीएनपी पारिबा निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह एनएफओ 14 अक्टूबर 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है और 28 अक्टूबर 2024 तक इसमें सब्सक्राइब किया जा सकता है। यह पैसिवली मैनेज्ड, लो कास्ट (कम लागत वाला) इक्विटी फंड निवेशकों को संभावित रूप से हाई ग्रोथ वाले मिडकैप शेयरों में निवेश का अवसर देता है। यह स्कीम एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स की तुलना में निवेशकों को अलग अलग सेक्टर में बेहतर तरीके से डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो प्रदान करती है। इस स्ट्रैटेजी से किसी एक ही सेक्टर में निवेश करने को लेकर जो रिस्क होता है, वह कम होता है।
बड़ौदा बीएनपी पारिबा निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड का लक्ष्य निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करना है, जिसमें ऐसी मिडकैप कंपनियां शामिल होता है जो भविष्य में लार्ज कैप की कैटेगरी में आने की क्षमता रखती हैं। इस फंड में निवेश के जरिए, निवेशक कैपिटल गुड्स, केमिकल्स, रियल एस्टेट और टेक्सटाइल जैसे सेक्टर में एक्सपोजर हासिल कर सकते हैं, जिनका निफ्टी 50 इंडेक्स में या तो बहुत कम प्रतिनिधित्व है या वे इंडेक्स में मौजूद ही नहीं हैं। बड़ौदा बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ सुरेश सोनी ने एनएफओ पर कहा कि एसएंडपी इंडेक्स बनाम एक्टिव रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 साल में 75 फीसदी मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंडों ने अपने बेंचमार्क से कम प्रदर्शन किया है। हमारा एनएफओ एक कम लागत वाला, पैसिव इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन प्रदान करता है, जिसका उद्देश्य निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स की तरह रिटर्न देना है। साथ ही इसका उद्देश्य खराब प्रदर्शन के जोखिम को कम करना और ग्रोथ के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है। बड़ौदा बीएनपी पारिबा निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स फंड का एक प्रमुख लाभ ऐतिहासिक रूप से इसके बेंचमार्क इंडेक्स की मजबूत प्रदर्शन करने की क्षमता है। अप्रैल 2005 से निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई में निवेशकों द्वारा किया गया निवेश 18.7 प्रतिशत सीएजीआर की दर से करीब 28 गुना हो गया। उनका कहना है कि इंडेक्स में शामिल कंपनियों की स्वाभाविक रूप से हाई ग्रोथ रेट, व्यापक रूप से स्टॉक व सेक्टर का चयन और री-रेटिंग के अवसरों को देखते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स लार्ज कैप इंडेक्स की तुलना में ज्यादा रिटर्न देगा। हमारी रिसर्च से पता चलता है कि जब निवेशकों ने अपना निवेश 10 साल बनाए रखा तो इस दौरान 94 फीसदी समय में निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई ने 10त्न या उससे ज्यादा कंपाउंडेड एनुअल रिटर्न दिया। 10 साल के दौरान के निवेश पर रिटर्न देखें तो कभी भी निगेटिव रिटर्न देखने को नहीं मिला है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान शुरू करने के लिए भी यह फंड एक बेहतर विकल्प है। पिछले 15 साल में निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई में 10,000 रुपये की मंथली एसआईपी की वैल्यू अब 1 करोड़ रुपये से अधिक हो गई, जो रेगुलर निवेश के जरिए वेल्थ क्रिएशन की क्षमता को दर्शाता है।

