Saturday, July 11, 2026 |
Home Banking and Insuranceबड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज एंड मिड कैप फंड के 4 साल पूरे, निवेशकों के लिए साबित हुआ वेल्थ क्रिएटर

बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज एंड मिड कैप फंड के 4 साल पूरे, निवेशकों के लिए साबित हुआ वेल्थ क्रिएटर

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
बड़ौदा बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट कंपनी की म्यूचुअल फंड स्कीम बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज एंड मिड कैप फंड के 4 साल इस सितंबर में पूरे हो गए हैं। यह फंड शुरुआत से ही सक्रिय रूप से निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है और रिटर्न देने में इसने अपने बेंचमार्क को पीछे छोड़ दिया है। इस फंड के शुरू होने पर ही जिन निवेशकों ने मंथली 10,000 रुपये एसआईपी की, उसके निवेश की वैल्यू 31 अगस्त 2024 तक 8.51 लाख रुपये हो गई होगी।
4 साल पुरानी इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने बेंचमार्क से कम बीटा बनाए रखते हुए अपने समकक्ष ग्रुप की कैटेगरी के औसत से अधिक रिटर्न दिया है। इसका मतलब यह है कि इस योजना ने बाजार में गिरावट के दौरान बेहतर डाउनसाइड प्रोटेक्शन (सुरक्षा) की पेशकश की है, जबकि तेजी के दौरान बेंचमार्क को रिटर्न देने में पीछे छोड़ दिया है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए निवेश करने वालों ने इस फंड में पिछले साल 53 प्रतिशत और फंड लॉन्च होने के बाद से 32.04 प्रतिशत का रिटर्न हासिल किया है। यह योजना रणनीतिक रूप से लार्ज-कैप और मिड-कैप शेयरों में से हर कैटेगरी में कम से कम 35 प्रतिशत निवेश करती है, जबकि अवसरवादी रूप से बची राशि को स्मॉल-कैप शेयरों और कैश में निवेश करती है।
इस रणनीति से बाजार में अच्छी तरह से स्थापित मजबूत कंपनियों और साथ तेजी से उभर रही कंपनियों में निवेश को बैलेंस किया जाता है। बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज एंड मिड कैप फंड निवेशकों को मजबूती से स्थापित हो चुकीं और तेजी से उभरती कंपनियों में एक्सपोजर देता है। तेजी से उभरती ऐसी कंपनियों का चयन किया जाता है जो आगे मार्केट लीडर हो सकती हैं या भविष्य में लार्ज कैप कैटेगरी में शामिल हो सकती हैं। 2006 के बाद से, बाजार में कई चरणों में बदलाव देखा गया है। कुछ फेज में लार्ज कैप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कुछ फेज में मिड-कैप की चमक बढ़ती है। 1 साल और 3 साल की अवधि में बेंचमार्क बनाम फंड का बेहतर प्रदर्शन इस आधार की पुष्टि करता है कि स्टॉक का सही सेलेक्शन भविष्य में हाई रिटर्न पाने की कुंजी है। बेंचमार्क इंडेक्स की 250 कंपनियां अलग अलग सेक्टर में अच्छी तरह से डाइवर्सिफाइड हैं, जिससे फंड मैनेजर को एक अनुकूलित, रिस्क-एडजस्टेड पोर्टफोलियो बनाने का मौका मिलता है। यह विविधता अलग अलग इकोनॉमिक और सेक्टोरल साइकिल्स में फंड के जोखिम को बैलेंस करने में मदद करती है, जिससे निवेशकों को एक मजबूत निवेश का विकल्प मिलता है। फंड हाउस सेक्टोरल कॉल के लिए टॉप-डाउन अप्रोच और स्टॉक चयन के लिए बॉटम-अप अप्रोच के संयोजन को अपनाता है, जिसका लक्ष्य 40-60 शेयरों का एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाना है। लार्ज कैप में, इन्वेस्टमेंट टीम उचित मूल्य पर हाई-क्वालिटी वाले शेयरों पर फोकस करती है, जबकि मिड-कैप में, टीम हाई-ग्रोथ और हाई रिटर्न के अवसरों को तलाशती है। जैसा कि बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज एंड मिड कैप फंड अपने चौथे साल का जश्न मना रहा है, यह टुगेदर फॉर मोर के ब्रांड वादे का भी जश्न मनाता है – जो लगातार रिटर्न और नए तरीके की निवेश रणनीतियों के लिए फंड हाउस की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। जिसने इसे उन निवेशकों के लिए एक पसंदीदा विकल्प बना दिया है, जो भविष्य में अपनी दौलत में इजाफे के लिए निवेश का संतुलित विकल्प चाहते हैं।



You may also like

Leave a Comment