Sunday, June 28, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने किया ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 7वें संस्करण का आयोजन

Bank of Baroda ने किया ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 7वें संस्करण का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/भीलवाड़ा। भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा के जयपुर अंचल ने भीलवाड़ा, जयपुर अंचल में ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 7वें संस्करण के एक भाग के रूप में एक मेगा किसान मेले का आयोजन किया। बड़ौदा किसान पखवाड़ा, बैंक का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है और जिसका उद्देश्य देश भर के किसानों और ग्रामीण समुदायों के साथ संपर्क स्थापित करते हुए भारतीय किसानों को बैंकिंग और कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए प्रेरित करना है।
जयपुर अंचल में आयोजित मेगा किसान मेले का उद्घाटन लाल सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा और श्री एम. अनिल (जोनल हैड) जयपुर अंचल बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किया गया। जयपुर अंचल में बड़ौदा किसान पखवाड़ा 2024 के दौरान, बैंक ने 1,000 + आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से 48,000 से अधिक किसानों से संपर्क किया और लगभग रु. 173.20 करोड़ के कृषि ऋण संवितरित/स्वीकृत किए। जयपुर अंचल में 12 क्षेत्रों के नाम शामिल हैं।
इस वर्ष के बड़ौदा किसान पखवाड़ा के हिस्से के रूप में बैंक ने किसानों के लिए अपनी प्रमुख डिजिटल पेशकशों जैसे- डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल गोल्ड लोन का प्रचार-प्रसार किया। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड को रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के साथ एकीकृत किया है, ताकि डिजिटल भूमि रिकॉर्ड और कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए किसानों को डिजिटल बीकेसीसी ऋण प्रदान किया जा सके। इसमें ग्राहक के ऑनबोर्डिंग से लेकर संवितरण तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल है। डिजिटल बीकेसीसी की सुविधा फिलहाल 17 राज्यों में उपलब्ध है और इसे जल्द ही अन्य राज्यों में भी विस्तारित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, डिजिटल गोल्ड लोन के माध्यम से, ग्राहक बैंक के डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी सुविधानुसार गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के लाल सिंह, डायरेक्टर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि बड़ौदा किसान पखवाड़ा, जो अब अपने 7वें वर्ष में है, देश के किसानों को नवीन बैंकिंग समाधानों के माध्यम से सहयोग प्रदान करने की बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस वर्ष, हम कृषि समुदाय के लिए बैंकिंग की सहज उपलब्धता के लिए डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल गोल्ड लोन सहित अपनी डिजिटल पेशकशों का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जयपुर अंचल में आयोजित किसान बैठकों, चौपालों और किसान मेलों जैसे कई कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करने और उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सफल रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment