Tuesday, June 30, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने India SME फोरम द्वारा आयोजित National MSME Impact Awards 2025 में जीता प्रतिष्ठित पुरस्कार

Bank of Baroda ने India SME फोरम द्वारा आयोजित National MSME Impact Awards 2025 में जीता प्रतिष्ठित पुरस्कार

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, Bank of Baroda ने India SME  फोरम द्वारा आयोजित ‘National MSME Impact Awards  2025’ में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की श्रेणी में गोल्ड अवार्ड प्राप्त किया। इंडिया एसएमई फोरम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए भारत का सबसे बड़ा गैर-लाभकारी संगठन है जो 98,200 से अधिक MSME सदस्यों (9,400 से अधिक महिला उद्यमियों सहित) का प्रतिनिधित्व करता है।
उद्यमियों के लिए कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए ऋण की उपलब्धता में वृद्धि करने की दिशा में बैंक के उल्लेखनीय योगदान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा को यह पुरस्कार एमएसएमई के पूर्व माननीय केंद्रीय मंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और इंडिया एसएमई फोरम के मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र ने प्रदान किया। बैंक की ओर से मधुर कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (MSME Banking, सह-उधार और सप्लाई चेन फायनांस) ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया। बैंकों का मूल्यांकन विभिन्न प्रकार के कार्यनीतिक और परिचालन संबंधी मानदंडों के आधार पर किया गया जिनमें विशेषीकृत MSME शाखाओं की उपस्थिति, ऋणों की संख्या में वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि, औसत ऋण राशि में वृद्धि, औसत सीजीटीएम-एसएमई लोन साइज (लाख में), महिला/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए नीतियों/ वित्तीय उत्पादों की संख्या, MSME से प्राप्त सीधे फीडबैक और संतुष्टि रेटिंग शामिल हैं। यह पुरस्कार न केवल नीतिगत उत्कृष्टता के प्रति बैंक ऑफ बड़ौदा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि जमीनी स्तर पर हजारों एमएसएमई द्वारा व्यक्त सराहना भाव और उनके भरोसे का प्रतीक है।

 



You may also like

Leave a Comment