Sunday, June 28, 2026 |
Home Banking and InsuranceAxix Bank की Burgundy Private और Hurun India ने ‘भारत की 500 सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों’ की चौथी संस्करण रिपोर्ट जारी की

Axix Bank की Burgundy Private और Hurun India ने ‘भारत की 500 सबसे मूल्यवान गैर-सरकारी कंपनियों’ की चौथी संस्करण रिपोर्ट जारी की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबर्ई
Axix Bank  के प्राइवेट बैंकिंग बिजनेस Burgundy Privateऔर ‘Hurun India’ ने भारत की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची के चौथे संस्करण ‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ को जारी किया। इस सूची में कंपनियों को उनके मूल्य के आधार पर रैंक दी गई है। सूची में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों का मूल्यांकन (वैल्यूएशन) शामिल किया गया है। यह सूची केवल भारत में मुख्यालय वाली कंपनियों को शामिल करती है, सरकारी कंपनियों और विदेशी एवं भारतीय कंपनियों की सहायक कंपनियों (सब्सिडियरीज) को इसमें जगह नहीं दी गई है।
‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ में शामिल होने के लिए कंपनियों का न्यूनतम मूल्य 9,580 करोड़ रुपए (1.1 बिलियन यूएस डॉलर) होना आवश्यक था, जो 13 दिसंबर 2024 तक के आंकड़ों के आधार पर तय किया गया। इस सूची में शामिल कंपनियों की औसत आयु 43 वर्ष है। ‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ में कंपनियों का कुल संयुक्त मूल्य 324 लाख करोड़ रुपए (3.8 ट्रिलियन यूएस डॉलर) तक पहुंच गया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में, बीएसई सेंसेक्स में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई, निफ्टी 50 में वर्ष-दर-वर्ष 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एसएंडपी बीएसई 500 में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा कि Burgundy Private को एक बार फिर Hurun India  के साथ साझेदारी कर भारत की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों का जश्न मनाने की खुशी है। ‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ रिपोर्ट भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य का एक प्रभावशाली चित्रण है, जो अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। इस साल की सूची में शामिल कंपनियों ने नई रणनीतियों, नवाचार और बदलते हालातों के अनुसार खुद को ढालते हुए वृद्धि के अपार अवसरों का लाभ उठाया है और अपने-अपने उद्योगों में अग्रणी बनकर उभरी हैं। पहले से कहीं अधिक गतिशील पूंजी बाजार में इन कंपनियों ने दूरदृष्टि, लचीलापन और चुस्ती का प्रदर्शन कर अपने हितधारकों के लिए अत्यधिक मूल्य का सृजन किया है। ‘इस साल ‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ रिपोर्ट में शामिल होने की न्यूनतम सीमा 43 प्रतिशत बढक़र 9,580 करोड़ रुपए हो गई है, जिससे प्रत्येक कंपनी लगभग 1 बिलियन डॉलर की इकाई बन गई है। यह भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है। ये कंपनियां 84 लाख लोगों को रोजगार देकर, 2.2 लाख करोड़ रुपए का कर भुगतान करते हुए और 10,939 करोड़ रुपए सीएसआर पहल में निवेश करके देश की आर्थिक संरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 3.8 ट्रिलियन यूएस डॉलर के संयुक्त मूल्य के साथ, इन 500 कंपनियों का कुल मूल्य भारत के जीडीपी से भी अधिक है और यूएई, इंडोनेशिया और स्पेन के संयुक्त जीडीपी को भी पार कर गया है।’
‘हम Axix Bank में भारत की विकास यात्रा को समर्थन देने पर गर्व महसूस करते हैं। Burgundy Private के जरिए, हम अपने ग्राहकों को निवेश के बेहतरीन मौके देते हैं और ‘वन एक्सिस’ इकोसिस्टम की मदद से उनकी वित्तीय जरूरतों के अनुरूप समाधान देते हैं। हमारा एयूएम 24 बिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें 31त्न की सालाना बढ़त हुई है। इससे हम भारत के सबसे संपन्न परिवारों के भरोसेमंद साझेदार बने हुए हैं। ‘2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ रिपोर्ट पेश करते हुए हमें खुशी है कि ये कंपनियां नए अवसरों को जन्म देकर भारत को 5 ट्रिलियन यूएस डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।’ हुरुन इंडिया के फाऊंडर आणि चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा, कि 2024 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’की कंपनियां भारत के निजी क्षेत्र की रीढ़ हैं और देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इन कंपनियों की कुल वैल्यू 3.8 ट्रिलियन डॉलर है, जो भारत के वार्षिक जीडीपी से भी अधिक है और ये 84 लाख लोगों को रोजगार देती हैं।



You may also like

Leave a Comment