Monday, March 9, 2026 |
Home » SBI General Insurane कंपनी ने PMFBY रबी सीजन 2024-25 पॉलिसी वितरण के लिए ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का समर्थन किया

SBI General Insurane कंपनी ने PMFBY रबी सीजन 2024-25 पॉलिसी वितरण के लिए ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का समर्थन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, SBI General Insurane  भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’अभियान के तहत जुडक़र उत्साहित है। यह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत पॉलिसी वितरण अभियान है जो 1 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी Bima Policy दस्तावेज़ उनके घर तक पहुँचाकर फसल बीमा के लाभों के प्रति जागरूकता और सुगमता सुनिश्चित करना है।
‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना है, जिससे वे केंद्रीय टोल-फ्री नंबर 14447 और राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल का उपयोग करके पारदर्शिता और जागरूकता प्राप्त कर सकें। इससे वे नुकसान होने की स्थिति में आसानी से सूचना दर्ज करा सकेंगे। यह अभियान फसल बीमा पॉलिसी दस्तावेजों को सीधे किसानों तक पहुंचाने, योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रक्रिया में विश्वास को मजबूत करने पर केंद्रित है। यह किसानों को पीएमएफबीवाई योजना के तहत अपनी फसल सुरक्षा, क्लेम और नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखने में मदद करता है। अभियान के दौरान, एसबीआई जनरल की ओर से PMFBY योजना और इसके लाभों के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए 8 राज्यों में कई आयोजन किए जाएंगे। ये राज्य हैं- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, असम, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश। इस आयोजन के बारे में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के MD और सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में, हम भारत के किसान समुदाय को पीएमएफबीवाई के तहत फसल बीमा के लाभों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करके उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएमएफबीवाई योजना किसानों को सुरक्षा प्रदान कर उनकी जोखिम को कम कर रही है, साथ ही उन्हें वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति भी प्रदान कर रही है। ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान हमारी समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसमें हम स्थानीय प्रशासन, हितधारकों और किसान समुदाय के साथ मिलकर काम करते हैं, हमारा उद्देश्य पॉलिसी वितरण प्रक्रिया को सहज, कुशल और प्रभावी बनाना है।’



You may also like

Leave a Comment