बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
Tata AIa Life Insurane (Tata AIA ), भारत की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक ने जयपुर में अपनी ‘प्लेज टू प्रोटेक्ट’ पहल की शुरूआत करके जीवन की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। यह पहल वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में एक लाख लोगों की जान बचाने के कंपनी के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का हिस्सा है।
Tata AIA ने सी स्कीम में कंपनी की शाखा में बीमा मेला आयोजित किया, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कंपनी के कर्मचारियों और सलाहकारों ने उपभोक्ताओं को जीवन बीमा के महत्व के बारे में जानकारी दी। कंपनी के कर्मचारियों और सलाहकारों ने सेंट्रल पार्क में आने-जाने वालों के साथ वित्तीय नियोजन और जीवन बीमा के माध्यम से परिवारों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के महत्व पर बातचीत की। 50 से अधिक टाटा एआईए कर्मचारियों और सलाहकारों ने शहर के प्रमुख वृद्धाश्रमों में से एक, ‘आत्म सम्मान’ का दौरा किया, वहां के निवासियों के साथ अच्छा समय बिताया और उन्हें जलपान उपलब्ध कराया। टाटा एआईए के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर – प्रोप्राइटरी बिजनेस, अमित दवे ने कहा कि जीवन बीमा समाज के कमज़ोर वर्ग सहित सभी लोगों को बहुत ज़रूरी वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। बीमा के बारे में जागरूकता पैदा करने की ज़िम्मेदारी हम सभी पर है। टाटा एआईए ‘प्लेज टू प्रोटेक्ट’ अभियान के जरिए भारतीयों के लिए वित्तीय समावेशन और वित्तीय सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम भारत में बीमा कवरेज का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में 1 लाख लोगों को सुरक्षित करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए Tata AIA अथक प्रयास करेगा। ‘प्लेज टू प्रोटेक्ट’ अभियान के तहत, टाटा एआईए ने भारत भर में अपनी 599 शाखाओं और 1.43 लाख से अधिक एजेंटों और कर्मचारियों को शामिल करते हुए कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इनमें रोड शो, जॉगर्स पार्क गतिविधियां, हाउसिंग सोसाइटी की भागीदारी और स्वास्थ्य शिविर शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से जडऩे के अलावा, यह कंपनी स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों , पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों के साथ सहयोग करेगी। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को बीमा की जानकारी देने और उन्हें बीमा सुरक्षा में शामिल करने में सक्षम होगी। टाटा एआईए की 550 से ज़्यादा शाखाओं ने पहले ही इस अभियान की शुरूआत कर दी है, जिसमें करीबन 70,000 एजेंट, कर्मचारी और ग्राहक शामिल हैं।

